सुपौल में छात्रा की रेप के बाद हत्या:पेड़ से लटकी थी बॉडी; 20M दूर चप्पल-10M दूर बाली मिली, दोस्त की शादी में गई थी

सुपौल में रविवार की रात एक लड़की का शव पेड़ से लटका मिला है। उसकी बॉडी से 10 मीटर दूरी कान की बाली और 20 मीटर की दूरी पर चप्पल बरामद किया गया। लड़की के परिजन का आरोप है, उसके साथ 2 युवकों ने रेप किया। इसके बाद हत्या कर शव को बांस में दुपट्टा से लटका दिया। बच्ची अपने दोस्त की शादी में उसके घर गई थी। वहां से लौटने के दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की है। लड़की बीए पार्ट-वन की छात्रा थी। बचपन से ही वो नानी के घर रह रही थी। अब सिलसिलेवार जानिए घटनाक्रम… लड़की की मामी ने बताया, ’22 फरवरी की दोपहर करीब 3 बजे पड़ोस में होने वाले शादी समारोह में वो गई थी। वहां पहुंचने के बाद सभी लोग मटकोर पूजा के लिए निकल गए। इस दौरान छात्रा ने डीजे के सामने काफी देर तक डांस भी किया। लगभग शाम 5 बजे तक वे सभी वापस घर लौट आए थे।’ जेनरेटर चलाने वालों ने छात्रा के साथ किया रेप लड़की के नाना ने बताया, ‘मटकोर पूजा के बाद नतिनी ने दुल्हन को हल्दी लगाई। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे तक चला। इसके बाद वह हैंडपंप के पास हाथ धोने गई। इसी दौरान वहां मौजूद जेनरेटर चलाने वाले दो लड़कों ने उसके साथ छेड़खानी की। आरोपियों ने नतिनी को मुंह दबाकर जबरन उठाकर बांसबाड़ी की ओर ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। फिर हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए आरोपियों ने दुपट्टे से उसके शव को पेड़ से लटका दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए।’ आरोपियों ने गांववालों को दी धमकी बच्ची के नाना ने आगे बताया कि गांव के कुछ लोगों ने दोनों आरोपियों को भागते हुए देखा था। इस दौरान वो शराब के नशे में थे। आरोपियों ने कहा, एक लड़की का मर्डर कर लटका दिया है। जिसको जो करना है, वह शराब पीने वाले अड्डे पर आ जाना। रात 10 बजे तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पड़ोसियों से पूछताछ के बाद लड़की के ममेरे भाई और नाना उसकी खोज में बांसबाड़ी पहुंचे। खोजबीन के दौरान घटनास्थल से करीब 20 मीटर दूरा चप्पल मिला। थोड़ा आगे बढ़ने पर उसकी कान की बाली मिली। उसका शव पेड़ से लटका था। पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलने के बाद SDPO बिभाष कुमार, थानाध्यक्ष राकेश कुमार और FSL की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पेड़, दुपट्टा, चप्पल, पैरों के निशान और मिट्टी के नमूनों समेत कई साक्ष्य जुटाए। एसडीपीओ ने कहा, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा। अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल, आखिरी बार किसके साथ देखी गई, घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों की तकनीकी जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *