बठिंडा में 11 फरवरी को लाल रंग के सूटकेस में पैक मिली युवती की लाश की पहचान हो गई है। वह मोगा के बाघा पुराना की रहने वाली थी और पिछले कुछ समय से बठिंडा में अपनी एक दोस्त के साथ रह रही थी। युवती का नाम मलिका है। फिलहाल उसके परिवार का कोई सदस्य सामने नहीं आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवती की गर्दन पर बने काकू नाम के टैटू से पुलिस परिजनों तक पहुंची। इसके बाद उसकी पहचान हुई। सूत्रों के अनुसार, युवती ने पहली शादी सेम नाम के युवक से की थी, लेकिन किसी केस में उसे जेल हो गई, तो युवती ने उसे छोड़ दिया और फिर काकू नाम के युवक के साथ बठिंडा में रहने लगी। कुछ दिन पहले उसने काकू को भी छोड़ दिया। हालांकि पुलिस को यह नहीं पता चला है कि वह वर्तमान में किस के साथ रहती थी। पुलिस ने युवती के परिवार से भी बात की, लेकिन परिवार ने युवती से अपना संबंध नहीं होने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने युवती की सहेली से भी बीत की। इसमें उसे काकू के साथ रहने की जानकारी सामने आई है। युवती का पहता पति सेम अभी बठिंडा के जेल में बंद है। बीते कल दोपहर में कुछ ग्रामीण खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान कुत्ते सूटकेस को खींचते हुए दिखे तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने सूटकेस चेक किया तो उसमें लाश पड़ी थी। उसकी गर्दन के नीचे काकू नाम का टैटू बना हुआ था। लाश मिलने के बाद की 3 PHOTOS… गर्दन के नीचे ‘काकू’ नाम का टैटू बना था सहारा जन सेवा संस्था के कार्यकर्ता संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि बठिंडा-मलोट नेशनल हाईवे पर गांव बहमन दीवाना के पास किसी युवती की लाश मिली है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस भी पहुंच चुकी थी। लाश को सिविल अस्पताल में रखवाया गया। युवती की गर्दन के नीचे ‘काकू’ नाम का टैटू बना हुआ था। डीएसपी हरविंदर सिंह सरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखा गया है। पुलिस पूरे पंजाब में सर्च ऑपरेशन और ‘ऑपरेशन प्रहार’ चला रही है। ************* ये खबर भी पढ़ें: बठिंडा में सूटकेस में युवती की लाश मिली: कत्ल कर फेंकी, बॉडी आधी जली हुई, कुत्तों ने खींचा तो पता चला; गर्दन पर ‘काकू’ नाम का टैटू बठिंडा में नेशनल हाईवे पर आज (11 फरवरी को) एक सूटकेस में पैक युवती की लाश मिली। युवती के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं और शव आधा जला हुआ था। दोपहर में कुछ ग्रामीण खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान कुत्ते सूटकेस को खींचते हुए दिखे तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने सूटकेस चेक किया तो उसमें लाश पड़ी थी। (पढ़ें पूरी खबर)