सूट पहनकर युवक का अश्लील डांस,VIDEO:विश्वकर्मा चौक-राम मंदिर के सामने गंदे इशारे कर सपाटे मारे; हांसी पुलिस को शिकायत

हरियाणा में हिसार जिले के हांसी में एक युवक ने महिला का सलवार-सूट पहनकर अश्लील वीडियो बनाया। युवक बाइक पर विश्वकर्मा चौक और राम मंदिर के पास पहुंचा। यहां उसने निजी अंगों को छूकर गंदे इशारे किए। साथ ही सपाटे भी मारे। इसके बाद कुछ देर तक अश्लील डांस भी किया। वीडियो सामने आने के बाद हरियाणा बैकवर्ड कमीशन के पूर्व चेयरमैन ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हांसी पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। विश्वकर्मा चौक और राम मंदिर के पास गंदे इशारे किए
हिसार जिले के हांसी शहर में एक युवक ने भगवान विश्वकर्मा चौक और राम मंदिर के पास सार्वजनिक रूप से भद्दे इशारे किए। युवक ने निजी अंगों को छूते हुए आसपास जाते हुए लोगों की तरफ भी इशारे किए। युवक ने राम मंदिर के सामने भी अभद्र हरकतें कीं। इस चौक के पास तोरण द्वार और श्री श्याम मंदिर भी स्थित हैं, जिनसे लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। यहां हजारों की संख्या में लोग आते हैं। महिलाएं और बच्चे भी रोजाना मंदिर में आते हैं। अब जानिए क्या दिख रहा वीडियो में… मर्यादा के खिलाफ है यह काम
शुक्रवार को मामला सामने आने के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह कृत्य न केवल धार्मिक भावनाओं का अपमान है, बल्कि समाज की मर्यादा के भी खिलाफ है। विश्वकर्मा समाज के प्रधान बिजेंद्र जांगड़ा और विश्वकर्मा चौक प्रधान प्रवीण जांगड़ा ने इस घटना की निंदा की। लोगों ने इस संबंध आरोपी युवक के खिलाफ थाने में शिकायत भी दी है। उधर, हरियाणा बैकवर्ड कमीशन के पूर्व चेयरमैन तेलु राम जांगड़ा ने पुलिस से दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई
SP अमित यशवर्धन ने कहा कि घटना का वीडियो संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है और दोषी युवक के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया की आड़ में धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पानीपत में युवक ने अश्लील डांस किया था
पानीपत में 24 नवंबर 2024 को शहर के सबसे व्यस्ततम इंसार बाजार में एक युवक को अश्लील डांस किया था। युवक ने महिलाओं के अंडर गारमेंट्स पहनकर बाजार में रील बनाई। उसके साथ एक युवक भी था, जो उसकी वीडियो शूट कर रहा था। बाजार में पहुंचे ग्राहक और वहां से गुजर रहे लोग उसे देखकर असहज महसूस कर रहे थे, तभी दुकानदारों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। आखिर में युवक ने माफी मांग ली। जिसके बाद दुकानदारों ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *