सेना से बर्खास्त कैप्टन गिरफ्तार:शादी के 5 महीने बाद अबोहर में पत्नी मार डाली, उम्रकैद होते ही अंडरग्राउंड हुआ; जूस फैक्ट्री से पकड़ा गया

फाजिल्का जिले के अबोहर में पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा मिलने के बाद फरार हुए सेना के बर्खास्त कैप्टन संदीप तोमर को पंजाब पुलिस ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करीब 4 साल से अंडरग्राउंड था और अपनी पहचान छिपाकर एक जूस फैक्ट्री में इंचार्ज के तौर पर काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी संदीप तोमर मूल रूप से उत्तर प्रदेश में कानपुर के बर्रा रोड का रहने वाला है। वह अबोहर छावनी में सेना में कैप्टन के पद पर तैनात था। वर्ष 2013 में शादी के 5 महीने बाद ही उसने पत्नी श्वेता सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी थी। रविवार को पुलिस ने इसे जज के आवास पर पेश कर जेल भेज दिया। जानिए, क्या था पूरा मामला… जांच अधिकारी बोले- MP पुलिस की मदद से पकड़ा अबोहर सिटी-1 थाने के जांच अधिकारी हर्ष कुमार ने बताया कि संदीप 4 साल से फरार था। पुलिस उसने लगातार ट्रेस करने की कोशिश कर रही थी। इसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस की सहायता से उसे छिंदवाड़ा में ट्रेस किया गया और तकनीकी सहायता लेकर पकड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *