हिसार की फेमस टिकटॉक स्टार रहीं सोनाली फोगाट के फार्म हाउस पर अब प्री-वेडिंग शूट हो सकेंगे। इतना ही नहीं 4 एकड़ में बने फार्म हाउस में इसके अलावा स्पेशल पूल पार्टी, शादियां, बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी, गेट-टू-गेदर, लंच, ब्रेकफास्ट और डिनर पार्टी भी हो सकेंगी। सोनाली फोगाट के परिवार ने फार्म हाउस को किराए पर प्राइवेट फर्म को दे दिया है। इसका नाम ‘हुकुम सा’ फार्म रख दिया गया है। इस फार्म हाउस से हुई कमाई का परिवार बेटी यशोधरा की पढ़ाई और फार्म हाउस के रखरखाव पर खर्च करेगा। यशोधरा दिल्ली से ग्रेजुएशन कर रही हैं। सोनाली के भाई वतन ढाका ने दैनिक भास्कर एप को बताया कि उन्होंने पहले ही इसे किराए पर चढ़ाने का फैसला ले लिया था। इसमें फर्म द्वारा कार्यक्रम बुक किए जा रहे हैं। वतन ने बताया कि इस फॉर्म हाउस से कमाई करना उनका मकसद नहीं है बल्कि बहन की बनाई धरोहर को संजोए रखना है। देखिए सोनाली फोगाट के फार्म हाउस की तस्वीरें… फार्म हाउस में लग्जरी रूम, पूल मौजूद
सोनाली फोगाट के फार्म हाउस में लग्जरी रूम और 125 लोगों के नहाने की क्षमता वाला स्विमिंग पूल है। इसके अलावा ट्रेडिशनल स्टाइल में यहां 4 हट बनी हैं। इसके अलावा इसके अंदर एक पुराने आर्केटेक्टर के हिसाब से हवेली बनी है। फार्म हाउस के अंदर काफी ओपन स्पेस भी हैं, जहां विवाह-शादियों के कार्यक्रम हो रहे हैं। हिसार की ही फर्म इसका संचालन कर रही है। सिरसा रोड स्थित इस फार्म हाउस का नाम अब हुकुम सा फार्म रखा गया है। सोनाली के पीए की थी फार्म हाउस पर नजर
सोनाली फोगाट के फार्म हाउस में हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखाई देती है। सोनाली फोगाट की मौत के समय इस फार्म हाउस की कीमत करीब 6 करोड़ रुपए आंकी गई थी। सोनाली फोगाट के मर्डर का आरोपी और उसका पीए सुधीर सांगवान की इस फार्म हाउस पर नजर थी। वह पांच हजार रुपए महीना लीज पर इस फार्म हाउस को लेने की तैयारी कर रहा था। सीबीआई भी मर्डर केस में जांच करने फार्म हाउस पहुंची थी।
110 करोड़ की मालकिन थी सोनाली फोगाट
बीजेपी नेता एवं टिक टॉक स्टार रही सोनाली फोगाट की 110 करोड़ रुपए की संपत्ति आंकी गई थी। अब इस संपत्ति की हकदार उनकी इकलौती बेटी यशोधरा हैं। रिश्तेदारों की मानें तो सोनाली के पति संजय के हिस्से में करीब 13 एकड़ जमीन है, वहीं 6 एकड़ में फार्म हाउस और रिसॉर्ट बना हुआ है। 2016 में सोनाली के पति संजय की इसी फार्म हाउस में मौत हुई थी। 2022 में हुई थी सोनाली फोगाट की मौत
बता दें कि साल 2022 में 22-23 अगस्त की दरमियानी रात में सोनाली की गोवा के अंजुन बीच पर कर्लीज रेस्टोरेंट-क्लब में मौत हो गई थी। ड्रग्स की ओवरडोज मौत का कारण माना गया। उनके परिवार ने सोनाली के PA सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर सिंह पर मर्डर के आरोप लगाए थे। CBI ने जांच के बाद दोनों के खिलाफ चार्जशीट पेश की। हालांकि 8 महीने बाद ही आरोपी जमानत पर बाहर आ गए। सोनाली फोगाट का फार्म हाउस भी इस दौरान चर्चा में आया था। सोनाली के भाई वतन ढाका ने आरोप लगाया था कि सोनाली की हार्ट अटैक से मौत के बाद जब वह फार्म हाउस पहुंचे तो वहां से लैपटॉप, कुछ जरूरी कागजात और DVR गायब मिले थे। जानिए 4 साल बाद परिवार जांच और केस से कितना संतुष्ट…