हरियाणा के सोनीपत की अशोका यूनिवर्सिटी से बीए की छात्रा के लापता होने का मामला तूल पकड़ गया है। प्रोफेसर दंपती का आरोप है कि उनकी बेटी अक्टूबर 2023 से लापता है, जिसकी तलाश में वे लगातार दर-दर भटक रहे हैं। आरोप है कि उनकी बेटी का माइंडवॉश कर नाम तक बदल दिया गया है। शक तो यहां तक है कि उसे ट्रांसजेंडर बना दिया गया है। अब प्रोफेसर दंपती ने महिला आयोग को इस मामले की शिकायत दी, जिसमें आरोप भी यूनिवर्सिटी की ही तीन महिला प्रोफेसर्स पर लगाया गया है। कहना है कि तीनों प्रोफेसर्स ने उनकी बेटी को गायब कर रखा है। इसके अलावा मैग्सेसे पुरस्कार विजेता की बेटी के अकाउंट में भी पैसा ट्रांसफर करने की बात कही गई है। मामले में आयोग ने रजिस्ट्रार को तलब किया। सोमवार को हुई सुनवाई में रजिस्ट्रार ने आयोग के सामने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। इस पर आयोग चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने नाराजगी जताई। कहा कि यदि यूनिवर्सिटी का यहीं बिहेव रहा तो इस मामले की जांच NIA या CBI से करवाने की सिफारिश की जाएगी। उधर, मामले में हैरानी की बात यह भी सामने आई कि सुनवाई के लिए प्रोफेसर दपंती की बेटी को कोई समन नहीं गया, लेकिन उसकी तरफ से वकील आयोग में पेश हुआ। इस पर आयोग चेयरपर्सन ने वकील के माध्यम से कहा है कि छात्रा खुद आयोग आकर मंगलवार शाम 5 बजे तक अपना पक्ष रखे। प्रोफेसर दंपती ने आयोग को दी ये शिकायत…. अब जानिए महिला आयोग ने इस मामले में क्या किया… रजिस्ट्रार बोले : घर से गायब हुई, हमें कुछ नहीं पता सुनवाई के लिए आयोग के समक्ष पेश हुए अशोका यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार सचिन शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि छात्रा अपने घर से गायब हुई है। यूनिवर्सिटी का इसमें कोई रोल है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर लगाए गए तमाम आरोप बेबुनियाद हैं। ——————————– अशोका यूनिवर्सिटी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… ‘डांसिंग गर्ल’ चुराने वाला अशोका यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर इंटरनेशनल रिसर्चर:नेशनल म्यूजियम में चोरी की FIR पहली बार सामने; प्रेसीडेंसी व नालंदा यूनिवर्सिटी में पढ़ाया दिल्ली के लुटियंस स्थित नेशनल म्यूजियम से मोहनजोदड़ो की प्रसिद्ध डांसिंग गर्ल की रेप्लिका चोरी की FIR पहली बार सामने आई है। इसमें हरियाणा के सोनीपत स्थित अशोक यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर को नामजद किया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)