सोनीपत की अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी में लगी आग:लेबर क्वार्टरों में सिलेंडर फटने से हादसा, लोगों ने भागकर बचाई जान

सोनीपत जिले की अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी गन्नौर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब मंडी परिसर के भीतर बने लेबर क्वार्टरों में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग गैस सिलेंडर फटने के कारण लगी। जिसके बाद आग ने तेजी से आसपास के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय क्वार्टरों में मौजूद मजदूरों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लेकिन समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी गन्नौर में हुए इस हादसे के बाद मंडी प्रबंधन और पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। सिलेंडर फटने से भड़की आग प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी गन्नौर के लेबर क्वार्टरों में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में धमाका हुआ। जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते क्वार्टरों से धुआं उठने लगा और आसपास के लोग दहशत में आ गए। मजदूरों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी गन्नौर में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। थाना बड़ी पुलिस बल सहित तैनात अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी गन्नौर में हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही थाना बड़ी पुलिस टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को घेरकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है। मंडी प्रबंधन ने संभाला मोर्चा अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी गन्नौर के प्रबंधक और अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की निगरानी की और लेबर क्वार्टरों में रहने वाले मजदूरों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी गन्नौर में समय पर राहत कार्य शुरू होने से एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग से क्वार्टरों में सामान जलने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *