सोनीपत में घर से लाखों के गहने चोरी, VIDEO:परिवार शादी में UP गया था; ताले तोड़ कर घुसे चोर, LED भी ले गए

सोनीपत जिले के गन्नौर क्षेत्र में एक परिवार के शादी समारोह में जाने के बाद घर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और एलईडी चोरी कर ली। परिवार के लौटने पर घटना का पता चला। पीड़ित ने पहले अपने स्तर पर चोरों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं महिला। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गन्नौर के अनूप नगर निवासी शंकर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार सहित उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव शरनावली में एक शादी समारोह में गया हुआ था। इसी दौरान उसके पड़ोसी कुलदीप का फोन आया कि घर का ताला टूटा हुआ है। घर लौटे तो बिखरा मिला सामान सूचना मिलते ही शंकर अपने परिवार के साथ तुरंत गन्नौर वापस लौटा। घर पहुंचने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर कमरों का सामान अस्त-व्यस्त था। जांच करने पर उसकी पत्नी ने पाया कि सोने की झुमकी, चांदी की पायल, चांदी का पंचगला और घर की एलईडी चोरी हो चुकी है। अनुमान है कि चोरों ने रात के समय वारदात को अंजाम दिया। पहले खुद की तलाश, फिर दी पुलिस को शिकायत पीड़ित शंकर ने बताया कि उसने पहले अपने स्तर पर आसपास पूछताछ कर चोरी का सुराग लगाने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उसने थाना गन्नौर में लिखित शिकायत दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(4) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। अधिकारियों के अनुसार, जांच नियमानुसार जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *