सोनीपत में तलाक विवाद में पत्नी को मारी गोली:वारदात के बाद पति फरार; जेल से जमानत पर आया था आरोपी

सोनीपत शहर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पति-पत्नी के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। तलाक के मुकदमे के बीच पति ने अपनी ही पत्नी को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी है। पति ने पत्नी को मारी गोली सोनीपत के देवडू गांव में सुरजीत नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पूनम को गोली मार दी। गोली लगने से पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी तनाव के चलते यह खौफनाक घटना सामने आई। घायल महिला को पीजीआई किया रेफर घटना के बाद परिजन घायल पूनम को तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। पत्नी को गोली मारने के बाद आरोपी सुरजीत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-27 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जेल से जमानत पर आया था आरोपी घायल पूनम अपने बच्चों के लालन-पालन के लिए ब्यूटी पार्लर चलाती थी। बताया जा रहा है कि आरोपी पति पहले भी पार्लर पर जाकर उस पर हमला कर चुका है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी सुरजीत कुछ ही दिन पहले जेल से जमानत पर बाहर आया था। इसके बाद ही उसने इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति साफ झलकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *