सोनीपत में महिला को सम्मोहित कर उतारे जेवर:घर से सत्संग के लिए निकली थी; 3 युवकों ने रास्ते में बातों में उलझाया

सोनीपत शहर में ठगी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला पुराना शहर क्षेत्र का है, जहां सत्संग के लिए घर से निकली एक महिला को तीन युवकों ने रास्ते में रोककर बातों में उलझाया और कथित रूप से सम्मोहित कर उसके सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी चैक करी है। बातों में फंसाकर साइड में ले गए सोनीपत के राज मोहल्ला के रहने वाले राम राधव ने पुलिस चौकी पुराना शहर में दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी राम कुमारी 1 मार्च 2026 को सुबह करीब 9 बजे सत्संग के लिए घर से निकली थी। जब वह अग्रवाल ढाबा के पास, मुरथल अड्डा चौक के निकट पहुंची तो तीन युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया। शिकायत के अनुसार युवकों ने पहले सामान्य बातचीत शुरू की और फिर बातों में उलझाकर उसे पास की दुकान की साइड में ले गए। आरोप है कि उन्होंने महिला को सम्मोहित कर उसके कानों की बालियां और सोने का मंगलसूत्र उतरवा लिया और मौके से फरार हो गए। होश आने पर परिवार को बताई घटना राम राधव जहां ने बताया कि उनकी पत्नी अनपढ़ है। जब उसे होश आया, तो वह सीधे घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और आसपास पूछताछ कर स्थिति की तसल्ली की।
पीड़ित ने पुलिस से तीनों अज्ञात युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पुलिस चौकी पुराना शहर में तैनात एसआई दलजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला सरेदस्त जुर्म पाया गया। पुलिस ने धारा 318(4) और 303 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दर्ज किया गया।
एसएचओ को मामले से अवगत करा दिया गया है और आगे की जांच एएसआई प्रवीण को सौंपी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने की तैयारी मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने की भी तैयारी की जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि अजनबी लोगों की बातों में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *