स्कूल में भारतीय नववर्ष मनाया

भास्कर न्यूज | लुधियाना श्री शालिग्राम जैन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विक्रम संवत 2083 और नवरात्रि का उत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल स्टाफ ने मां दुर्गा का आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यस्त जीवन के बीच भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा के लिए प्रेरित करें ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका डॉ. दीप्ति शर्मा ने कहा कि नवरात्रि केवल पूजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष जोर दिया। संयुक्त सचिव विशाल जैन ने भी सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *