बक्सर के चौसा में एक खुशियों से सजी शादी अचानक गोलियों की गूंज में बदल गई। वरमाला से ठीक पहले, सजे-धजे मंच पर खड़ी दुल्हन को भीड़ में घुसे एक सनकी आशिक ने गोली मार दी। तेज डीजे की आवाज में फायरिंग की आवाज दब गई, लेकिन कुछ ही सेकेंड में दुल्हन खून से लथपथ होकर स्टेज पर गिर पड़ी और जश्न का माहौल चीख-पुकार और अफरा-तफरी में बदल गया। वरमाला के दौरान खुशियों का माहौल कैसे मातम में बदला, पूरी घटना ऊपर वीडियो में देखिए…