स्टेज पर सिख नेता, पगड़ी वाले सपोर्टर, किसानों को मैसेज:शाह की स्ट्रेटजी-पंजाब में सिख साथ दिखने ज्यादा जरूरी; 19% वोटबैंक का गणित क्या

स्टेज पर सिख चेहरे… भीड़ में पगड़ी पहने सपोर्टर, जुबान पर ड्रग्स, करप्शन, क्राइम और धर्म परिवर्तन, BJP ने पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार कर लिया है। चुनाव में करीब एक साल का टाइम बचा है। मगर, BJP के पॉलिटिकल चाणक्य कहे जाते गृहमंत्री अमित शाह ने इसकी स्ट्रेटजी अभी क्लियर कर दी है। 2022 में आम आदमी पार्टी (AAP) की स्टाइल में शाह ने भी बदलाव और एक मौका मांगा है। शनिवार को मोगा रैली में शाह ने साफ कर दिया कि पंजाब में BJP को उसके हालात पर नहीं छोड़ा जाएगा। अब BJP की पंजाब पॉलिटिक्स केंद्र से ड्राइव होगी। शाह जानते हैं कि सिखों के लिए किए काम गिनाना आसान है लेकिन सिख वाकई में BJP को स्वीकार कर रहे हैं, यह दिखाना ज्यादा जरूरी है। यही वजह है कि BJP की बदलाव रैली में स्टेज पर 33% सिख चेहरे दिखे। जिनको पूरी तरजीह भी दी गई। खासकर, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू से शाह ने ज्यादा नजदीकी दिखाई। जिससे साफ है कि BJP पंजाब चुनाव में पूर्व CM बेअंत सिंह की लिगेसी को भी भुनाने से पीछे नहीं हटेगी। वहीं भीड़ में भी करीब 20% पगड़ी पहने हुए सपोर्टर नजर आए। यहां शाह ने BJP का गणित भी बताया कि जिस राज्य में उनकी पार्टी को 19% वोट मिलती है, वहां भाजपा की सरकार बनती है। वहीं अकाली दल के साथ गठबंधन से किनारा कर यह भी जता दिया कि पंजाब चुनाव में कोई पार्टी BJP हलके में नहीं ले पाएगी। पंजाब में पैठ कैसे बना रही BJP पंजाब में सिखों से नजदीकी क्यों जरूरी शाह ने रैली में पंजाबियों को कैसे रिझाया… शाह का 19% का गणित क्यों, यहां जानिए रैली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि जहां हमारा वोट शेयर बढ़ना शुरू होता है, वहां हम निश्चित तौर पर सरकार बनाते हैं। पंजाब में विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा का वोट शेयर 6.60 प्रतिशत था जो लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़कर 19 फीसदी से ज्यादा हो गया। उन्होंने कहा कि भाजपा का ट्रैक रिकार्ड है जहां उनका वोट शेयर बढ़ने लगता है वहां वो अगले चुनाव में निश्चित तौर पर सरकार बनाते हैं। अमित शाह ने उड़ीसा, त्रिपुरा व असम का उदाहरण दिया। उड़ीसा में 2009 में भाजपा को 15 फीसदी वोट मिले जो 2014 में बढ़कर 18 फीसदी हुए। 2019 में वोट प्रतिशत बढ़कर 32.50 फसदी हुआ और 2024 में उन्होंने सरकार बना दी। असम में भी भाजपा का वोट प्रतिशत 2011 में 11.47 प्रतिशत था और 2016 में 29.5 प्रतिशत वोट लेकर सरकार बनाई। उसके बाद फिर 2021 में 33 फीसदी वोट लेकर सरकार बनाई। त्रिपुरा में 2013 में 1.54 फीसदी वोट शेयर था और 2018 में 43.59 फीसदी वोट हासिल कर सरकार बनाई। तब से त्रिपुरा में लगातार भाजपा की सरकार है। शाह बढ़ते वोट बैंक को विनिंग मार्जिन में बदलने के अच्छे रणनीतिकार माने जाते हैं। ——— ये खबर भी पढ़ें… शाह बोले- पंजाब को कॉमेडी CM नहीं चाहिए:BJP होती तो करतारपुर साहिब PAK में न होता, अकेले चुनाव लड़ेंगे गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में 2027 का चुनावी बिगुल फूंक दिया है। मोगा में बदलाव रैली में पहुंचे गृह मंत्री ने केसरी रंग की पगड़ी पहनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पगड़ी देश पर गुरुघर के कर्ज का प्रतीक है। शाह ने यह भी कहा कि 2027 में भाजपा पंजाब में सरकार बनाएगी। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *