स्टेडियम पर प्रीति जिंटा संग दिखे भगवंत मान:IPL का PBKS और GT का मैच देखने गए CM, सोशल मीडिया पर AAP पर कमेंट

न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम (मुल्लानपुर) में मंगलवार की रात का एक वीडियो वायरल हो रहा है। पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच हुए मुकाबले के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ मैच देखने पहुंचे थे। इस दौरान पंजाब किंग्स इलेवन की मालकिन और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा और सीएम मान की मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान पंजाब के गवर्नर गुलाबचंद कटारिया भी उनके साथ वीआईपी स्टैंड में मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर राजनीतिक कमेंट एक तरफ जहां स्टेडियम में चौके-छक्कों की गूंज थी, वहीं दूसरी तरफ ट्विटर (X) पर सीएम मान के इस वीडियो को लेकर राजनीति गर्मा गई। कई यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए AAP सरकार पर तंज कस रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि आप कुछ भी कर लो, लेकिन पंजाब 2027 का चुनाव नहीं जीत रहे। वहीं एक अन्य ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ हो न हो लेकिन 2027 के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की विदाई तय है। सरपंच साहब की कप्तानी का जादू मैच के हीरो तो डेब्यू करने वाले कूपर कोनोली रहे, लेकिन सोशल मीडिया पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर सरपंच साहब के नाम से छाए हुए हैं। फैंस ने अय्यर को प्यार से सरपंच साहब कहना शुरू कर दिया है। अय्यर के 2 शानदार छक्के भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय हैं। पंजाब ने 3 विकेट से जीता था मुकाबला मुल्लांपुर के नए स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 162 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब किंग्स ने एक समय 118 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन कूपर कोनोली (72 रन) की पारी और कप्तान अय्यर के अहम योगदान की बदौलत पंजाब ने 3 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *