‘हत्या आम बात हो चुकी है, यह कभी नहीं रुकेगा’:जेडीयू विधायक गोपाल मंडल बोले- पुलिस थेथर हो गई है, सीएम कहां-कहां जाएंगे

भागलपुर में जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। राजधानी पटना में कारोबारी गोपाल खेमका मर्डर केस पर कहा कि हत्या अब आम बात हो चुकी है, यह कभी नहीं रुकेगा। भाई ही भाई की हत्या कर देता है। पुलिस अपना काम कर रही है। कानून भी अपना काम कर रहा है। सरकार क्या करेगी, नीतीश कुमार कहां-कहां जाएंगे। इससे इनकार नहीं कर सकते हैं कि पुलिस विभाग में लचर व्यवस्था है। बिहार को 10 साल तक सीएम नीतीश कुमार ने अच्छे से चलाया। पुलिस भी अच्छे से काम करती थी। उनलोगों में डर था कि काम अगर ठीक से नहीं करेंगे तो सस्पेंड या ट्रांसफर कर देंगे। अब पुलिस का मन बढ़ गया है। वह थेथर(ढीठ) हो गई है। पहले IAS अफसर पलायन कर जाते थे जेडीयू विधायक ने आगे कहा कि हम सरकार के खिलाफ नहीं, व्यवस्था के खिलाफ बोलते हैं। मुख्यमंत्री से मिलकर कानून-व्यवस्था पर बात करेंगे। विपक्ष के कहने से कुछ नहीं होगा। बिहार में 2005 से पहले और आज की स्थिति में बहुत फर्क है। उस समय आईएएस अफसर तक पलायन कर जाते थे। आईएएस की पत्नियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता था। कारोबारी शहर छोड़ना चाहते थे। अब बिहार में वैसी स्थिति नहीं है। नीतीश कुमार के सीएम बनने के बाद बहुत कुछ बदला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *