हमारे बुजुर्ग हमारा गौरव अभियान : 10 को कैंप

भास्कर न्यूज | पटियाला सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास विभाग वरिष्ठ नागरिक राज्य कार्य योजना 2025-26 के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु हमारे वरिष्ठ नागरिक, हमारा गौरव अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन कर रहा है। यह शिविर 10 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बहावलपुर पैलेस (पुलिस लाइंस) में आयोजित किया जाएगा। जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी जोबनदीप कौर ने बताया कि इस शिविर के दौरान जिले के वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न विभागों द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य स्वास्थ्य जांच, हड्डी और आंखों की जांच, मोतियाबिंद सर्जरी के लिए वरिष्ठ नागरिकों की पहचान, कान की जांच, स्वास्थ्य देखभाल, होम्योपैथी और आयुर्वेद से संबंधित जानकारी , नियमित जांच और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी प्रदान करेगा। सामाजिक सुरक्षा विभाग वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन , वरिष्ठ नागरिक कार्ड के लिए आवेदन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देगा। इसके अलावा जिला बुजुर्गों के कानूनी अधिकारों और मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *