हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में तेंदुआ दिखा है। सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए की मौजूदगी रिकॉर्ड हुई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तेंदुआ अब लोगों के घरों के पास तक पहुंचने लगा है। घटना बड़सर उपमंडल स्थित सिंघमी गांव की है। देर रात तेंदुआ दिखा है। गांव में शाम होते ही तेंदुए की दहाड़ सुनाई देने लगती है। तेंदुए ने आवारा कुत्तों को अपना शिकार बनाया है। स्थानीय निवासी अश्वनी शर्मा के अनुसार, तेंदुआ कई बार आबादी वाले क्षेत्र में देखा गया है। हाल ही में सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ दिखा है। ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। वन विभाग बिझड़ी के आरओ कमल शर्मा ने बताया कि विभागीय स्टाफ ने इलाके का जायजा लेगा। तेंदुआ एक दिन में 13-14 किलोमीटर क्षेत्र में घूमता है। यदि वह बार-बार आ रहा है तो विभाग पिंजरा लगाकर उसका रेस्क्यू करेगा।