हरियाणवी लोक गीत ‘टटीरी’ को अब सिंगरों ने नए वर्जन में गाकर बॉलीवुड रैपर बादशाह को जवाब दिया है। यूट्यूब से हटाए गए बादशाह के टटीरी सॉन्ग में उनके साथ काम करने वाली सिमरन जागलान में भी इसे अब नए ढंग में पेश किया है। इस सॉन्ग में सिमरन के साथ उनके पिता कर्मबीर फौजी ने रैप की है। कर्मबीर फौजी ने रैप में कहा- जहां बीरो का शर्माना हो और मर्यादा में गाना हो, न आवै कदे उल्हाना हो, ऐसा मेरा हरियाणा हो। इसके साथ ही कैथल की रहने वाली सिंगर सुदेश ने भी टटीरी के पुराने वर्जन में लिरिक्स जोड़े हैं। उन्होंने बादशाह को संबोधित करते हुए कहा… आज्या तनै बादशाह सुनाऊं रे टरीरी, ऐसी ना थी, जैसी तनै गाई रै टटीरी। बादशाह का टटीरी सॉन्ग 1 मार्च को रिलीज हुआ था। रिलीज के बाद से ही हरियाणा के कई सामाजिक संगठनों ने इसका विरोध किया था। हरियाणा महिला आयोग ने भी बादशाह को समन भेजकर 13 मार्च को पेश होने के लिए कहा है। कर्मवीर फौजी ने बेटी सिमरन के साथ गाया ‘पानी आली पानी पिया दे’ फेम सिंगर कर्मबीर फौजी ने नए वर्जन में ‘बोली ए टटीरी’ नाम से सॉन्ग रिलीज किया है। इस गीत में उनकी बेटी सिमरन जागलान ने फीमेल वोकल दिया है। सॉन्ग की वीडियो में सिमरन बुजुर्ग महिलाओं के बीच बैठकर हरियाणवी अंदाज में गीत गाती नजर आ रही है। महिलाओं भी गीत सुनकर तालियां बजाती दिख रही है। इसमें कर्मबीर ने रैप करते हुए कहा…’जहां बीरो का शर्माना हो और मर्यादा में गाना हो, न आवै कदे उल्हाना हो, ऐसा मेरा हरियाणा हो।’ सॉन्ग के दूसरे हाफ में कर्मबीर ने एक अन्य रैप की, जिसमें लड़कियों को स्पोर्ट्स के प्रति रूचि लेते हुए दिखाया गया है। यूट्यूब पर इस सॉन्ग पर अब तक करीब एक लाख व्यूज आ चुके हैं। कैथल की सुदेश ने गाया ‘असली टटीरी’
क्यूट रोहिल्ला यूट्यूब चैनल पर 9 मार्च को असली टटीरी नाम से सॉन्ग रिलीज हुआ। इसे कैथल की रहने वाली सुदेश ने फीमेल वोकल दी है। इस गीत में सीधे तौर पर बादशाह को संबोधित करते हुए कहा गया है कि वह टटीरी गीत को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। सॉन्ग के लिरिक्स है- ”आज्या तनै बादशाह सुनाऊं रे टरीरी, ऐसी ना थी जैसी तनै बनाई रे टटीरी। गंदा गाकै पेश करया क्यू आई तनै काण ना, गलत बौलै धी बेटी नै, के तेर घर मै भाण ना, गाने मैं गंदगीं मचाई रे भतेरी।” अब पढ़िए असली टटीरी का हिंदी अर्थ कैथल के रहने वाले संदीप ने इस गीत को लिखा है। सॉन्ग में सुदेश कहती हैं कि वह बादशाह को असली टटीरी गीत सुनाना चाहती हैं और यह बताना चाहती हैं कि इस लोकगीत का स्वरूप वैसा नहीं था जैसा उसे रैप में पेश किया गया।
गीत में यह भी कहा गया है कि गंदे शब्दों का इस्तेमाल कर लोकगीत की मर्यादा को ठेस पहुंचाई गई है। इसके अलावा गायक बादशाह को सलाह देती है कि न तो गंदे सॉन्ग गाने चाहिए और न ही अश्लील नृत्य करना चाहिए। आखिरी पंक्ति में सुदेश हाथ जोड़कर अपनी बात मानने की अपील करती हैं। यूट्यूब पर इस सॉन्ग पर अब तक करीब ढाई लाख व्यूज आ चुके हैं।
अब पढ़िए क्या टटीरी सॉन्ग का विवाद हरियाणवी लोकगीत टटीरी को बादशाह ने नए रैप वर्जन में रिलीज किया था। रिलीज होने के बाद से ही उन पर अश्लील शब्दों और दृश्य दिखाने के आरोप लगे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस सॉन्ग का बॉयकाट शुरू हो गया।
विरोध बढ़ने के बाद रैप वर्जन को कई प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया, लेकिन उसी विवाद के बाद अब कई कलाकार टटीरी गीत को अपने-अपने अंदाज में गाकर रिलीज कर रहे हैं। बादशाह को पानीपत SP ऑफिस बुलाया सॉन्ग पर हुई कंट्रोवर्सी के बाद बादशाह की ओर से मांगी गई माफी से हरियाणा महिला आयोग संतुष्ट नहीं है। गाने में आपत्तिजनक शब्दों और लड़कियों के सीन दिखाने पर आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा- सिंगर को समन भेजा गया है। 13 मार्च को उन्हें पानीपत एसपी ऑफिस में बुलाया है। रेनू भाटिया ने एक प्रोग्राम में कहा था कि सिंगर को महिला आयोग के सामने पेश होना ही होगा, वरना हरियाणा में उसके गाने नहीं चलने दिए जाएंगे। इससे पहले बादशाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी माफी मांगी थी और कहा था कि हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर देना। —————– यह खबर भी पढ़िए… रैपर बादशाह पर FIR, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित: हरियाणा पुलिस बोली- लुक आउट सर्कुलर जारी होगा; सिंगर बोले- बेटा समझकर माफ कर दो बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह पर न्यू रिलीज सॉन्ग ‘टटीरी’ को लेकर हरियाणा में 3 मामले दर्ज हुए हैं। हरियाणा पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं साथ ही लुक आउट सर्कुलर (LOC) करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पुलिस ने यह भी कहा है कि इस गाने पर रील बनाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। (पूरी खबर पढ़ें)