यमुनानगर जिला फायरिंग केस में पुलिस ने हरियाणा सिंगर एवं राइटर हर्ष बुबका को मोहाली स्थित उसके फ्लैट से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि हर्ष ने आरोपियों को अपने पास पनाह दी थी और उन्हें पैसा व हथियार उपलब्ध कराए थे। पुलिस ने फ्लैट पर दो अन्य वांटेड अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है, जोकि पंजाब और हरियाणा के करनाल के रहने वाले हैं। बता दें कि पुलिस सभी आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी। यमुनानगर में प्राइवेट अस्पताल और सिटी मॉल पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपी नोनी राणा गैंग से जुड़े हुए थे। जिन्हें एनकांउटर कर गिरफ्तार किया गया। रिमांड के दौरान उन्से पूछताछ की गई तो पुलिस हर्ष बुबका तक पहुंची। समाचार को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…