हरियाणा के फरीदाबाद में तीन छात्रों की जमकर पिटाई की गई। मुंह पर कपड़ा लपेटे और हाथों में लाठी-डंडे लिए कई युवकों ने उन्हें घेर लिया और जमीन पर गिरा-गिराकर पीटा। इसमें तीनों युवक गंभीर घायल हो गए। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। इस हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा युवक हाथों में लाठी-डंडे लिए दिखाई दे रहे है। इसके बाद वे एक कमरे के बाहर तीनों छात्रों को पकड़ कर जमीन पर गिरा देते है और ताबड़तोड़ लाठी-डंडे बरसाते है। बताया जा रह है कि तीनों छात्रों को गंभीर चोटें आईं हैं। हैरत की बात यह रही कि भीड़ के सामने ही यह हमला हुआ, लेकिन किसी ने भी छात्रों को बचाने की कोशिश नहीं की। यह वीडियो सामने आते ही पुलिस पुलिस एक्टिव हुई और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर तीन युवकों को अरेस्ट कर लिया, जबिक अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… पुलिस ने तीन हमलावरों को अरेस्ट किया उधर, शिकायत मिलने और वीडियो के सामने आते ही डबुआ थाना पुलिस एक्टिव हुई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवकों की पहचार कर तीन को अरेस्ट कर लिया। थाना इंचार्ज संग्राम सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की गई है। कुछ आरोपी फरार है, उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी बोले- सभी हमलावर स्टूडेंट, जांच कर रहे थाना इंचार्ज संग्राम सिंह ने बताया कि हमलावर भी स्टूडेंट है। दोनों पार्टियों का आपस में पहले भी झगड़ा हो चुका है। इसी के चलते ये रंजिश बनी हुई थी। बताया कि देव 10वीं क्लास में सरकारी स्कूल में पढ़ता है, जबकि आरोपी गोलू कॉलेज का छात्र है। तुषार भी 10वीं क्लास का छात्र है, जबकि अंशुल प्राइवेट जॉब करता है। —————- ये खबर भी पढ़ें…. फतेहाबाद में पंजाब के युवक को पीटा, VIDEO:इंस्टाग्राम फ्रेंड लड़की से मिलने आया था; 10-12 युवकों ने किया हमला फतेहाबाद शहर के सबसे व्यस्त पपीहा पार्क में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब 10-15 युवकों ने पंजाब से आए एक युवक पर सरेआम हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को पाइपों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। घटना के दौरान पार्क में मौजूद लोग सहमे रहे और कुछ ने दूर से वीडियो भी बनाए। (पूरी खबर पढ़ें)