हरियाणा कांग्रेस के 2 MLA का क्रॉस वोटिंग पर जवाब:लिखा- हम सच्चे सिपाही, अब राहुल-खड़गे करेंगे फैसला, 3 विधायकों का जवाब आना बाकी

हरियाणा कांग्रेस की ओर से सख्ती के संकेत मिलने के बाद वीरवार को पार्टी के 5 में से 2 विधायकों ने शोकॉज नोटिस का जवाब दे दिया। 3 विधायकों की ओर से जवाब आना बाकी है। सूत्रों के मुताबिक दोनों MLA ने अपने जवाब में कहा-राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग नहीं की। पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। इधर, इन 5 विधायकों पर अब फैसला राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में हो सकता है। 30 मार्च को हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की दिल्ली में बैठक बुलाई गई है। बैठक में पार्टी के पांचों सांसदों को भी बुलाया गया है। हरियाणा कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की बैठक अप्रैल के पहले हफ्ते में चंडीगढ़ में पार्टी मुख्यालय पर होगी। जिसमें औपचारिक रूप से पार्टी का फैसला सुनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि सख्त संदेश देने की तैयारी है। ऐसे में निलंबन या निष्कासन तक का निर्णय हो सकता है। अभी 2 MLA ने ही जवाब दिए 16 मार्च को हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 5 विधायकों ने पार्टी के ऑफिशियल प्रत्याशी कर्मवीर बौद्ध की बजाय भाजपा समर्थित निर्दलीय सतीश नांदल के पक्ष में वोट दिया था। 19 व 20 मार्च को कांग्रेस अनुशासन समिति ने नारायणगढ़ विधायक शैली चौधरी, साढौरा विधायक रेणु बाला, पुन्हाना विधायक मोहम्मद इलियास, हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल और रतिया विधायक जरनैल सिंह को शोकॉज नोटिस जारी किया था। सूत्रों के मुताबिक इनमें से वीरवार शाम तक शैली चौधरी और जरनैल सिंह की ओर से जवाब आ गए। हालांकि पार्टी की ओर से जवाब देने वाले नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जवाब में दावा-क्रॉस वोट नहीं किया, पार्टी के पक्ष में दिया सूत्रों के मुताबिक दोनों ही विधायकों ने अपने जवाब में दावा किया कि उन्होंने क्रॉस वोट नहीं किया है। बल्कि पार्टी के ऑफिशियल प्रत्याशी को ही वोट दिया है। दोनों विधायकों ने खुद को पार्टी के प्रति समर्पित और सच्चा सिपाही बताया है। दिलचस्प है कि शैली चौधरी के पति रामकिशन गुर्जर कांग्रेस छोड़ चुके हैं। दो बार विधायक व सीपीएस रहे गुर्जर हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष थे। उनकी गिनती सैलजा के करीबियों में होती थी। 5 सांसदों के शामिल होने की उम्मीद दिल्ली में होने वाली कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग में प्रदेश के सभी पांचों सांसदों के भी शामिल होने का अनुमान है। राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के 4 सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा, वरुण मुलाना, जयप्रकाश जेपी और सतपाल ब्रह्मचारी एक साथ दिखाई दिए थे, मगर कुमारी सैलजा ने चुनाव से दूरी बनाए रखी थी। चुनाव पर उनका कोई बयान भी सामने नहीं आया। बयानबाजी पर सख्ती बढ़ाने की तैयारी विधायकों के विरोध को देखते हुए पार्टी सख्त फैसला ले सकती है। इसके अलावा पार्टी हाईकमान संगठनात्मक पदों से हटाने का फैसला भी ले सकती है। नोटिस के बाद शैली चौधरी और रेनू बाला तो खुलकर हुड्डा खेमे पर निशाना साध चुके हैं। जरनैल सिंह रतिया ने भी कहा था कि हुड्डा के कारण वे सैलजा-तंवर से लड़े। मोहम्मद इजराइल कह चुके हैं कि मैंने अपने मन की करी, अब पार्टी अपने मन की कर ले। जबकि मोहम्मद इलियास तो मंगलवार रात को सीएम नायब सैनी से चंडीगढ़ में उनके आवास पर मिले। इसकी फोटो वायरल हुई। प्रदेश अध्यक्ष बोले- मुझे न्योता आया है हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत करते हुए बताया कि दिल्ली में 30 मार्च को विधायक दल की मीटिंग है। मुझे भी नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरफ से न्योता आया है। अगर मैं यहां रहा तो मीटिंग में जरूर जाउंगा। मीटिंग के एजेंडे पर उन्होंने कहा कि ये सीएलपी का अधिकार है। मेरा काम अलग है। मैं उसी पर फोकस कर रहा हूं। बागी विधायकों का मामला अनुशानात्मक कमेटी देख रही है। अप्रैल में पहले हफ्ते में उनकी मीटिंग है। उस मीटिंग में जो भी तय होगा उसकी रिपोर्ट हाईकमान को देंगे। —————- यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा CM से मिले क्रॉस वोटिंग में फंसे कांग्रेस MLA: 2 तस्वीरों से चर्चा, नूंह आने का न्योता दिया; जरनैल सिंह ने कहा था-चोरी छिपे मिलते हैं हरियाणा राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग के आरोपों से घिरे कांग्रेस के पुन्हाना विधायक मोहम्मद इलियास की CM नायब सैनी से मुलाकात से सियासी चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। इस मुलाकात का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *