हरियाणा का मोस्टवांटेड गैंगस्टर सोमबीर मोटा अमेरिका से डिपोर्ट:मर्डर-लूट, एक्सटॉर्शन के 20 से ज्यादा केस; काला जठेड़ी का खास, एयरपोर्ट पहुंची STF

हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर सोमबीर उर्फ मोटा को अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाया जा रहा है। हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) उसको हिरासत में लेने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात कर दी गई है। मोटा पर हत्या, रंगदारी और लूट जैसे गंभीर अपराधों के 20 से ज्यादा मामले हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और विदेश में बैठकर अपने नेटवर्क के जरिए गैंग ऑपरेट कर रहा था गैंगस्टर मोटा की गिरफ्तारी के बाद बुधवार दोपहर STF द्वारा गुरुग्राम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस ऑपरेशन की पूरी जानकारी दी जाएगी। सोमबीर कुख्यात गैंगस्टर अनिल छिप्पी का भाई है और रोहतक जिले का रहने वाला है। वे लंबे समय से हरियाणा और आसपास के इलाकों में अपराध की दुनिया में सक्रिय रहे हैं। दोनों भाई कई बार जेल जा चुके हैं 10 फरवरी को डिपोर्ट हरियाणा पुलिस के आग्रह पर सीबीआई ने एक साल पहले 11 फरवरी, 2025 को इंटरपोल के जरिए मोटा के खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया था। सीबीआई ने मोटा की लोकेशन पता लगाने और उसे भारत लाने के लिए अमेरिकी जांच एजेंसियों के साथ कोआर्डिनेशन किया। इसके बाद सीबीआई, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से मोस्ट वांटेड भगोड़े सोमवीर मोटा को 10 फरवरी को अमेरिका से डिपोर्ट कराया गया। गैंगस्टर काला जठेड़ी का करीबी सोमबीर और अनिल छिप्पी गैंगस्टर काला जठेड़ी के करीबी हैं। इनका नाम साल 2009 में करौर में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में सामने आया था। इस मामले में काला जठेड़ी समेत सात लोगों को उम्रकैद की सजा मिल चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *