हरियाणा के कुरुक्षेत्र के अकाउंटेंट की पंजाब में चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। उसका खून से लथपथ शव नट बोल्ट बनाने वाली फैक्ट्री के पास खाली प्लाट में पड़ा मिला। युवक इसी फैक्ट्री में अकाउंटेंट था और रोजाना कुरुक्षेत्र से अपडाउन करता था। बुधवार की रात को वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार ने उसके मोबाइल पर कॉल किया, जो स्वीच ऑफ था। रात भर परिजन उसके लौटने का इंतजार करते रहे, लेकिन सुबह तक उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिवार ने कुरुक्षेत्र पुलिस को मामले की जानकारी दी। गुरुवार को उसकी हत्या का पता चला। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पंजाब पुलिस के मुताबिक, युवक के चेहरे, गले, छाती सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से वार के 12 निशान मिले है। उसकी निर्ममता से हत्या की है। सबसे खास बात यह है कि युवक का कैश और अन्य सामान सलामत है, केवल उसका मोबाइल गायब है। फिलहाल, पंजाब पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। मृतक शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। यहां जानिए कैसे हुआ अकाउंटेंट का मर्डर… पुलिस कर रही मामले की छानबीन: एसएचओ
थाना लालड़ू के SHO रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर मर्डर का मामला दर्ज किया है। पुलिस इन्वेस्टिगेशन कर रही है। शुरुआती जांच से लग रहा है किसी रंजिश या कहासुनी में कुलदीप का मर्डर किया गया है। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है। दो बच्चों का पिता था कुलदीप, परिवार में गम का माहौल
भाई रामगोपाल उर्फ डिंपल ने बताया कि कुलदीप शादीशुदा था। उसकी पत्नी का नाम रीना है। करीब 15 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। दोनों के 2 बेटे है है, जिनमें आयुष 12 साल और 7 साल का अक्षय है। करीब 12 साल से कुलदीप इसी फैक्ट्री में काम कर रहा था। उसकी मौत से परिवार में गम का माहौल है।
—————— ये खबर भी पढ़ें…
हिसार के होटल में व्यापारी का मर्डर, गर्लफ्रेंड फरार:दोनों शादीशुदा, परिवार ने अंतिम संस्कार से किया इनकार; 3 बेटियों का पिता था
हरियाणा के हिसार के होटल में व्यापारी का शव मिला है। वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक दिन पहले यहां आया था। दोनों होटल के कमरा नंबर 203 में ठहरे थे। कुछ घंटों बाद जब होटल कर्मी कुछ पूछने के लिए उनके कमरे का दरवाजा खटखटाता है तो कोई आवाज नहीं आती। (पूरी खबर पढ़ें)