हरियाणा के कई जिलों में बारिश, रेवाड़ी में ओले गिरे:आंधी में होर्डिंग उड़े, नारनौल में भरा पानी; बिजली गिरने से 28 बकरियों की मौत

हरियाणा में आज (बुधवार) मौसम ने एकदम से करवट ली। सुबह तेज धूप के बाद रेवाड़ी में शाम होते-होते तेज बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं भिवानी, हिसार, सिरसा, पानीपत, नारनौल और महेंद्रगढ़ में भी बारिश हुई। नारनौल में तेज बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया और बिजली गिरने से 28 बकरियों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च को बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों में बर्फबारी के कारण पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिससे मौसम बदला है। अगले दो दिन कई जिलों में ऑलेंज अलर्ट जारी किया गया है। जहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। अलग-अलग जिलों में बारिश के PHOTOS… बारिश से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *