हरियाणा के गर्ल्स हॉस्टल में चूल्हे पर बन रहा खाना:रेवाड़ी में गैस एजेंसी के बाहर हंगामा, पुलिस बुलानी पड़ी; फतेहाबाद में कारों की कतारें लगी

गैस सिलेंडर की मारामारी को लेकर हरियाणा के कई जिलों में शुक्रवार सुबह से ही लंबी लाइने लगी रहीं। भिवानी, गुरुग्राम, रोहतक, रेवाड़ी जैसे जिलों में महिलाएं खुद लाइन में लगकर सिलेंडर लेने पुंची। रेवाड़ी में तो हंगामे के चलते पुलिस तक बुलानी पड़ गई थी। भिवानी की रहने वाली महिला पिंकी ने बताया कि बुक कराने के बाद सिलेंडर घर नहीं पहुंच रहे हैं। बीमार परिजनों को घर छोड़कर सिलेंडर लेने के लिए आई थीं। उधर, रेवाड़ी के रहने वाले राजवीर ने बताया कि वो दो दिन से लाइन में लगे थे, लेकिन कोई हल नहीं रहा। वहीं, गुरुग्राम के सेक्टर-38 के एक गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली युवती ने मैस में चूल्हे पर डिनर बनाए जाने का वीडियो शेयर किया। प्रियंका बर्नवाल का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो बता रही हैं कि गैस किल्लत के चलते ये कदम उठाना पड़ रहा है और इंडक्शन के रेट भी लगातार बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही शादी के सीजन में गैस की किल्लत पानीपत, सोनीपत और गुरुग्राम जैसे जिलों के कैटरर्स के लिए मुसीबत बन गई है। पानीपत में बैंकेट हॉल और मैरिज पैलेस में हलवाई लकड़ी और कोयला जलाकर खाना बना रहे हैं। वहीं, मुरथल के नामी ढाबों में इंडक्शन चूल्हे मंगवाए जा रहे हैं। कई ढाबों में चूल्हे पर खाना बनना शुरू हो गया है। दूसरी ओर, हरियाणा को केंद्र सरकार से 8.76 लाख लीटर कैरोसीन ऑयल मिला है। लकड़ियों पर पकते खाने की PHOTOS… जानिए कैसा है… पानीपत के मैरिज पैलेस का हाल अब पढ़िए मुरथल के ढाबों का हाल… गैस संकट, बरनाला में कस्टमर की हार्ट अटैक से मौत: 2 घंटे से लाइन में लगा था, अमृतसर में झड़प, लुधियाना में भरा सिलेंडर लूटा; चंडीगढ़ में कतारें गुरुग्राम में किचन तक पहुंचा LPG संकट:गर्ल्स हॉस्टल में युवती बोलीं- चूल्हे पर बनाया डिनर, इंडक्शन के बढ़े रेट गैस सिलेंडर समस्या से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *