हरियाणा के गोल्ड ठग पिता-पुत्री का पूरा गैंग:करनाल पुलिस को 8 नाम पता चले; बाप पर मर्डर-फ्रॉड के 50 केस, 2 दिन बाद बेटी की शादी

हरियाणा के करनाल में नकली सोने की खरीद-फरोख्त करने के मामले में अरेस्ट पिता-पुत्री ने पुलिस पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए है। पुलिस के मुताबिक, पता चला है कि पिता-पुत्री ने आठ लोगों के साथ मिलकर पूरा गैंग बनाकर रखा था। डीएसपी राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस गैंग का खुलासा किया। बताया कि इस मामले में कुल 8 लोगों की संलिप्तता सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों में बहादुरगढ़ निवासी सर्वपाल सिंह और उसकी 22 वर्षीय बेटी खुशी अरोड़ा शामिल हैं, जबकि बाकी 6 लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। खुशी अरोड़ा की इस 16 अप्रैल को शादी भी बताई जा रही है। डीएसपी के अनुसार सर्वपाल सिंह एक शातिर अपराधी है, जिस पर करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, पुलिस पर फायरिंग, धोखाधड़ी, जालसाजी और चोरी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। उसे चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। गैंग ठगी करने का भी शानदार तरीका अपनाते थे। पहली नजर में तो पारखी से पारखी ज्वैलर भी इसे नकली नहीं बता पाता था। मगर, जब पिघलाया जाता तो असलियत का पता चला। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने करीब 66 ग्राम सोने (कीमत करीब 10 लाख) की धोखाधड़ी की थी। इसमें से 56 ग्राम सोना पुलिस ने रिकवर कर लिया है। बाकी 10 ग्राम की रकम आरोपियों द्वारा शोरूम मालिक के खाते में ट्रांसफर करने की बात सामने आई है, जिसकी पुष्टि अभी बाकी है। पहले जानिए DSP ने गैंग के बारें में क्या-क्या खुलासे किए… अब यहां सिलसिलेवार समझिए पूरा मामला… जांच में अभी बाकी कई सवाल
डीएसपी के अनुसार अभी कई सवालों के जवाब मिलना बाकी हैं। जैसे कि क्या यह नकली सोना अन्य लोगों को भी बेचा गया है या नहीं। इसके अलावा खुशी अरोड़ा की शादी होने वाली थी या नहीं, इस पर भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि बाकी 6 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं, क्योंकि सभी आरोपी एक ही परिवार से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। —————— ये खबर भी पढ़ें… बाप-बेटी ने ज्वेलर्स को बेचा नकली सोना,VIDEO:मॉडर्न लुक में एंट्री, करनाल में कई शोरूम निशाना बनाए; युवती की कुछ दिन बाद शादी करनाल में नकली सोना बेचकर ठगी करने वाली पिता-बेटी की जोड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती पिता के साथ मिलकर नकली सोने से बनी ज्वेलरी सुनार की दुकान पर बेचती थी। आरोपियों ने शहर की कई हाई-प्रोफाइल दुकानों को निशाना बनाया। इस इस ठगी से जुड़ी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें युवती ज्वेलरी शोरूम पर सेल्सपर्सन को सोना दिखाती नजर आ रही है। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *