प्रो. अशीम घोष ने सोमवार को हरियाणा के 19वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। चंडीगढ़ स्थित राजभवन में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने उन्हें शपथ दिलाई। घोष ने अपनी शपथ का भाषण अंग्रेजी में पढ़ा। शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद रहे। घोष को बंडारू दत्तात्रेय की जगह राज्यपाल बनाया गया है। 14 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उनके नाम की घोषणा की थी। घोष पश्चिम बंगाल में भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। अशीम घोष ने अपनी नियुक्ति पर कहा- यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैं पूरी ईमानदारी और लगन से हरियाणा के लोगों की सेवा करूंगा। शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरें… नए गवर्नर अशीम घोष से जुड़ीं कुछ खास बातें …. राजभवन पहुंच चुके हैं घोष
नए गवर्नर अशीम घोष शनिवार, 19 जुलाई को चंडीगढ़ राजभवन पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री नायब सैनी और पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने चंडीगढ़ पहुंचने पर उनका स्वागत किया था। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था, “हरियाणा के महान लोगों के लिए कार्य करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। मैं मुख्यमंत्री और प्रशासन का सहयोग करूंगा, जिससे आमजन को लाभ मिल सके। विपक्ष के सुझावों को सुनना भी मेरी जिम्मेदारी है।” यहां जानिए कौन-कौन रह चुका हैं हरियाणा का गवर्नर… ———————————- अशीम घोष से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा के नए गवर्नर चंडीगढ़ राजभवन पहुंचे:बोले- मैं विपक्ष के सुझावों को भी सुनूंगा, 21 को लेंगे शपथ; बंडारू दत्तात्रेय की जगह बनाए हरियाणा के नए गवर्नर अशीम घोष आज चंडीगढ़ राजभवन पहुंच गए। प्रदेश के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने उनका चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, हरियाणा के महान लोगों के लिए कार्य करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। (पूरी खबर पढ़ें)