हरियाणा के पूर्व सांसद बृजेंद्र की सद्भाव यात्रा आज स्थगित:ससुर सरदार बिक्रमजीत का निधन, DG रैंक के अधिकारी थे; कलायत से चलनी थी

हरियाणा के हिसार के पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता बृजेन्द्र सिंह के ससुर सरदार बिक्रमजीत सिंह स्याल का निधन हो गया है। सरदार बिक्रमजीत सिंह ने अपने नोएडा आवास पर अंतिम सांस ली। वे 93 साल के थे।इसके कारण कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने आज की सद्भाव यात्रा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। उन्होंने अपने ससुर के निधन की सूचना सद्भाव यात्रा फेसबुक पेज और अपने निजी फेसबुक अकाउंट से सांझा की है। उन्होंने लिखा है कि आगे के कार्यक्रम की सूचना सभी को शीघ्र ही कर दी जाएगी। पूर्व सांसद के अनुसार, उनके ससुर सरदार बिक्रमजीत सिंह स्याल मूलरूप से यूपी के इलाहाबाद के रहने वाले थे। वर्तमान में वे नोएडा में रहते थे। 1958 बैच के ऑफिसर रहे स्याल DG एनएसजी के पद से रिटायर हुए थे। बता दें कि कांग्रेस नेता की सद्भाव यात्रा 6 महीने चलेगी। इस दौरान हरियाणा के सभी 90 हलकों को टच किया जाएगा। कुल मिलाकर 3600 किलोमीटर का सफर तय होगा। यात्रा के समापन पर बड़ी रैली भी हो सकती है, हालांकि अभी इसका स्थान व समय तय नहीं है। सद्भाव यात्रा के बारे में जानिए… जींद से शुरू हुई थी यात्रा, हुड्‌डा गुट ने किया किनारा
हरियाणा के जींद जिले के दनौदा गांव से दो दिन पहले यह सद्भाव यात्रा शुरू हुई थी। इसमें राजस्थान के चुरू से सांसद राहुल कस्वां, राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के बेटे एवं कैथल से विधायक आदित्य सुरजेवाला, पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी व महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज शामिल हुईं। पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा खेमे के स्थानीय नेता यात्रा में नजर नहीं आए। इस दौरान बिनैण खाप के चबूतरे पर हुई सभा में बीरेंद्र सिंह ने कहा था- जो कांग्रेस को तोड़ने की बात करते हैं, हम उनका विरोध करते हैं। यात्रा का मकसद 36 बिरादरी में भाईचारे को बढ़ावा देना है। —————————————– बीरेंद्र के बेटे की यात्रा से हुड्डा खेमे का किनारा:सांसद जेपी और उदयभान बोले-ये कांग्रेस का नहीं, निजी कार्यक्रम; 6 माह चलेगी यात्रा हरियाणा कांग्रेस में रोज नई कॉन्ट्रोवर्सी सामने आ रही है। अब ताजा विवाद चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा को लेकर है। यह यात्रा 5 अक्टूबर को शुरू होनी है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा खेमे से जुड़े नेताओं ने अभी से इससे किनारा करना करना शुरू कर दिया है। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *