हरियाणा के विभिन्न जिलों में ट्रेड यूनियन हड़ताल पर है। 10 केंद्रीय यूनियनों के बैनर तले कई जिलों में कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर सरकार ने प्रदेश भर के रोडवेज अड्डों पर धारा 163 लगा रखी है। हिसार, झज्जर, सोनीपत में हड़ताल का असर दिखाई दे रहा है। सोनीपत में कर्मचारी रोडवेज अड्डा घेरकर बैठे हैं। बहादुरगढ़ में नगर पालिका कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मगर रोडवेज बसों पर इसका खास असर नहीं दिखा। बसें तय समय पर चल रही हैं। उधर, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (HVPN) ने नो वर्क-नो वेज नियम लागू किया है। 12 फरवरी को किसी भी कर्मचारी को सामान्य परिस्थितियों में किसी प्रकार की छुट्टी नहीं दी गई। सिर्फ इमरजेंसी में ही सक्षम अधिकारी छुट्टी मंजूर करेंगे। देखें हड़ताल से जुड़े PHOTOS… 2 पॉइंट में पढ़िए ट्रेड यूनियनों ने क्या दावा किया…