हरियाणा के 18 जिलों के लिए मौसम विभाग ने आज यलो अलर्ट जारी किया है, इनमें गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बरसात होगी। वहीं बीते कल दो जिलों हिसार और फतेहाबाद में बारिश हुई थी। अब तक प्रदेश में औसत से 32% अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। मानसून की सक्रियता के चलते तापमान में भी गिरावट आई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से नमी वाली मानसूनी हवाएं हरियाणा की तरफ आने लगी हैं। वहीं, राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से अरब सागर से भी नमी वाली हवाएं आने की संभावना है। इन दोनों सिस्टमों के असर से हरियाणा में 5 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना से पूरे प्रदेश में तेज हवाओं व गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। सामान्य से 32 प्रतिशत ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 2025 में अब तक हरियाणा में औसतन बारिश 86.4 एमएम दर्ज की गई। जबकि सामान्यत: 65.4 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। यानी की प्रदेश में 32 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है। बता दें कि इस बार मानसून सामान्य से 5 दिन पहले हरियाणा में आया था। वहीं अब मानसून ने पूरे हरियाणा को कवर कर लिया है। बारिश अधिक होने का एक कारण मानसून पहले आना भी हो सकता है। अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम… हरियाणा का अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री गिरा
प्रदेश के अधिकतम तापमान में गुरुवार को अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य के आसपास ही चल रहा है। वहीं, प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम में हुए बदलाव की बात करें तो प्रदेशभर के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी रोहतक में 1.3 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद रोहतक का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट अंबाला में 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जिसके बाद अंबाला का तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।