हरियाणा के सभी जिलों में टोल महंगा हुआ:₹5 से ₹35 तक बढ़ोतरी; गुरुग्राम के बजघेड़ा टोल पर सिंगल ट्रिप के ₹225 देने होंगे

हरियाणा में नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर चलना आज से महंगा हो गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल रेट बढ़ा दिए हैं। सिंगल से डबल ट्रिप में 5 रुपए से 35 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर बजघेड़ा टोल प्लाजा सबसे महंगा है। यहां सिंगल ट्रिप के 225 रुपए देने होंगे। हिसार के चौधरीवास टोल प्लाजा पर कार ड्राइवरों को अब ₹5 और बाडोपट्टी टोल पर ₹10 अधिक चुकाने होंगे। वहीं करनाल के बसताड़ा टोल से गुजरने वाले वाहन चालकों को सिंगल जर्नी पर 5 से 30 रुपए एक्स्ट्रा देने होंगे। रेवाड़ी के गंगायचा टोल प्लाजा पर हैवी व्हीकल की डबल ट्रिप के 5 रुपए बढ़ाए गए हैं। 7 एक्सल तक के व्हीकल की बात करें तो इनमें 265 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। जानिए अलग-अलग टोल प्लाजा पर क्या रेट…. गुरुग्राम: घामडोज टोल गुरुग्राम: बजघेड़ा टोल करनाल: बसताड़ा टोल सिरसा: भावदीन टोल सिरसा: खुईयां मलकाना टोल रेवाड़ी: गंगायचा टोल हिसार: चौधरीवाल टोल हिसार: रामायण-मय्यड़ टोल हिसार: बाडोपट्‌टी टोल हिसार: लांधड़ी टोल यमुनानगर: माजरा टोल सोनीपत: मोहना टोल सोनीपत: झरोठी टोल सोनीपत: झिंझौली टोल रोहतक: मकड़ौली टोल रोहतक: चांदी टोल रोहतक: मदीना टोल कुरुक्षेत्र- थाना टोल महेंद्रगढ़: काठूवास झज्जर: रोहद टोल कैथल: थाना टोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *