हरियाणा के 14 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट:40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; हिसार में घर की छत गिरी

हरियाणा में बारिश का दौर शुरू हो गया है, जो लगातार 19 जून तक चलेगा। 19 से हरियाणा में प्री-मानसूनी हवाएं एक्टिव हो जाएंगी। आगामी दिनों में हरियाणा के उत्तर-पूर्वी इलाकों में अधिक बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के उत्तर पूर्वी के इलाकों में 50 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश के साथ-साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हिसार में सबसे अधिक बारिश हुई
इससे पहले मंगलवार को 14 जिलों में बारिश देखने को मिली। हिसार में सबसे ज्यादा 92.8 मिलीमीटर (MM) बारिश तो वहीं रेवाड़ी में 74.5MM, महेंद्रगढ़ में 43.8MM, मेवात में 30MM, गुरुग्राम में 26.7MM और भिवानी में 24.0MM बारिश दर्ज की गई। 2 जिलों में बिजली गिरी, दुकानों और घरों में घुसा पानी
महेंद्रगढ़ के नारनौल में बारिश का पानी घरों और बाजारों की कई दुकानों में घुस गया, यहां पर बाइकें भी पानी में डूबती हुईं नजर आईं। हिसार और झज्जर में बारिश के साथ आसमानी बिजली भी गिरी। झज्जर मे बिजली गिरने के कारण घर में रखे एसी, टीवी, फ्रीज, इनवर्टर के साथ दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। हिसार में एक किसान की भैंस के ऊपर ही बिजली गिर गई, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ हिसार में तेज बारिश के कारण एक घर की छत भी गिर गई। हालांकि हादसे के वक्त परिवार घर पर नहीं था। 20 जून के बाद बारिश का दूसरा दौर आएगा
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक 20 जून के बाद कभी भी प्रदेश में मानसून की एंट्री हो सकती है। हालांकि हरियाणा में मानसून 29 जून को एंट्री करता है, मगर संभावना है कि मानसून 4 से 5 दिन पहले एंट्री कर सकता है। कल कहां कितनी बारिश होगी
कल 19 जून को अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में 75 से 100 प्रतिशत तक बारिश की संभावना बन रही है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, मेवात और गुरुग्राम में 25 प्रतिशत तक बारिश के चांस हैं। इसके अलावा पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *