हरियाणा के 16 जिलों में बारिश की संभावना:कल से मानसून फिर सक्रिय होगा, अब तक यमुनानगर में सबसे ज्यादा बरसे बादल

हरियाणा में आज 27 जुलाई को मौसम विभाग ने 16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग ने पूर्वानुमान अनुसार, आज 6 जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। इससे पहले शनिवार को रेवाड़ी, गुरुग्राम, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश हुई। अधिकांश जिलों में उमस भरी गर्मी ने लोगों को सताया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान अनुसार, 28 जुलाई से मानसून फिर से सक्रिय होगा और पूरे हरियाणा में बारिश होगी और 12 जिलो में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 17% ज्यादा हुई बारिश- IMD
IMD के मुताबिक, प्रदेश में अब तक सामान्य से 17% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 26 जुलाई तक औसतन 179.9 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 211.3 एमएम बारिश अब तक दर्ज की जा चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 473.3 एमएम दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश कैथल में 95.9 एमएम बारिश दर्ज हुई है। प्रदेश के 5 जिलों चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूहं और यमुनानगर में बारिश का आंकड़ा 300 एमएम को पार कर चुका है। आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
आईएमडी द्वारा जारी अनुमान के अनुसार, आज 16 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है जबकि 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, हिसार, जींद और भिवानी में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। 28 जुलाई 12 जिलों में बारिश का अलर्ट
28 जुलाई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना जताई गई है और 12 जिलों में तो बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार, 28 जुलाई सिरसा, फतेहाबाद में 0 से 25% बारिश की संभावना है। कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार में 25 से 50% बारिश की संभावना है। पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और भिवानी में 50 से 75% और चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100% बारिश की संभावना है। वहीं 12 जिलों यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात,पलवल में बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 29 जुलाई को भी मौसम पूरी तरह से 28 जुलाई के समान रहने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *