हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के कोकसर में सोमवार की शाम टूरिस्ट से भरा एक टैम्पो ट्रेवलर पलट गया। इसमें हरियाणा की एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में 2 साल के मासूम समेत 22 टूरिस्ट घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए मनाली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप घायल अमित कुमार को एम्स बिलासपुर, शिवांश, सलमान और अंकुश कुमार को PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है। टैम्पो ट्रेवलर में हरियाणा के फरीदाबाद, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल और गुजरात के 24 टूरिस्ट सवार थे। हरियाणा के सोनीपत नंबर (HR69F-3333) का एक टैम्पो ट्रेवलर सड़क से करीब 200 फीट नीचे गिरकर पलट गया। यह हादसा कोकसर-रोहतांग सड़क पर ग्राम्फू के समीप सोमवार शाम करीब 6 बजे पेश आया। मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार की फौरी राहत स्थानीय प्रशासन ने आज 2 मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए, गंभीर घायलों को 16-16 हजार और कम चोट वाले यात्रियों को 5400 रुपए की फौरी राहत प्रदान की। 6 घायल मिशन अस्पताल स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए मनाली सिविल अस्पताल शिफ्ट किया। गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को मिशन अस्पताल मनाली रेफर किया गया। घायलों में लगभग 5 से 6 साल के 2 जुड़वां लड़कियां भी शामिल हैं। दोनों को हेड-इंजरी है। SP लाहौल इल्मा अफ़रोज़ ने आज बिलासपुर एम्स में जाकर घायलों का कुशलक्षेम पूछा और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। ‘घायल और मृतकों की लिस्ट’ करनाल-फरीदाबाद के मृतक इस हादसे में करनाल हरियाणा की 28 साल की मोनिका पत्नी अमित और फरीदाबाद हरियाणा के 32 साल के रवि गुप्ता की मौत हो गई। मृतकों के शवों का आज (मंगलवार को) मनाली में पोस्टमॉर्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे गए। 5 राज्यों के टूरिस्ट थे सवार पुलिस के अनुसार, टेंपो में 5 राज्यों के टूरिस्ट सवार थे। DSP केलांग रश्मि ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह हादसा ड्राइवर की लापरवाही से प्रतीत लग रहा है। यहां देखे कोकसर हादसे से जुड़े PHOTOS…