हरियाणा के 3 शहरों में तापमान 35 डिग्री पार:दिन का पारा 7°C तक चढ़ा; सोनीपत में छाई धुंध, विजिबिलिटी जीरो

हरियाणा में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 3 शहरों में तापमान 35°C या उससे अधिक दर्ज किया गया। जिनमें हिसार सबसे गर्म रहा जहां 35.5°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। प्रदेश के 5 शहरों में न्यूनतम तापमान 17°C से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे रात में भी हल्की गर्माहट महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले कुछ दिनों तक तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं सोनीपत में सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और चारों तरफ घनी धुंध छा गई। इस दौरान विजिबिलिटी भी जीरो हो गई। जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन का तापमान हिसार में 35.5°C, भिवानी में 35.0°C और महेंद्रगढ़ में 35.0°C दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। 5 शहरों में न्यूनतम तापमान 17°C से ऊपर चला गया इनमें अंबाला, नारनौल, भिवानी, पलवल और यमुनागर शामिल हैं।
जानिए कैसा रहा दिन और रात का तापमान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *