हरियाणा में फरवरी के विदा होते-होते गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस की सीमा को पार कर गया है। राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1°C अधिक दर्ज किया गया है, जो आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का संकेत दे रहा है। विशेष रूप से हिसार में तापमान 32.9°C दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे गर्म रहा। इसके अलावा नारनौल में तापमान 32.2°C, भिवानी में 32.4°C, गुरुग्राम में 32.6°C, नूंह में 32.7°C जैसे क्षेत्रों में गर्मी का प्रभाव सबसे अधिक देखा गया है। करनाल, सिरसा, जींद, रोहतक और यमुनानगर को छोड़कर सभी शहरों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी का असर और देखने को मिलेगा। हरियाणा के प्रमुख शहरों काअधिकतम तापमान अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.3°C की वृद्धि हुई है, जो सामान्य से काफी अधिक है। हिसार 32.9°C के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। अधिकांश जिलों में तापमान 29°C से 31°C के बीच बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में राज्य के किसी भी स्टेशन पर बारिश दर्ज नहीं की गई, जिससे शुष्क हवाओं ने गर्मी को और बढ़ावा दिया है। रातें भी धीरे-धीरे गर्म हो रही सिर्फ दिन ही नहीं, बल्कि हरियाणा की रातें भी अब गर्म होने लगी हैं। न्यूनतम तापमान में पिछले कल के मुकाबले 2.6°C की भारी बढ़ोतरी देखी गई है, जो सामान्य से 3.7°C अधिक है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान करनाल में 12.8°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं, हिसार और जींद जैसे शहरों में रात का पारा 16.6°C और 16.7°C तक पहुंच गया है। अधिकांश क्षेत्रों में 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक का उछाल आया है, जिससे सुबह और शाम की गुलाबी ठंड अब पूरी तरह गायब हो चुकी है।