हरियाणा को इस साल आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) मिल जाएगा। सीएम नायब सैनी ने गृह विभाग की ओर से बनाए गए इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव के तहत एटीएस का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक (DGP) करेंगे। गुरुग्राम में एक अलग एटीएस पुलिस स्टेशन बनाया जाएगा। पांच विभाग बनेंगे, जिनमें स्पेशल फोर्स, इंटेलीजेंस-ऑपरेशनल डिपार्टमेंट, रिसर्च-एनालिसिसि विंग और इन्वेस्टिगेशन मुख्य रहेंगे। इसमें एसपी-कमांडो के पद का नाम बदलकर एसपी-स्पेशल फोर्स होगा। खास बात यह है कि एटीएस में शामिल होने वाले अधिकारी और कर्मचारिसों के लिए स्पेशल अलाउंस को बेसिक सैलरी के तहत 30 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा। बता दें कि गृह मंत्रालय की ओर से 2023 और 2024 में नई दिल्ली में आयोजित आतंकवाद विरोधी सम्मेलन में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा एक समान अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) तैयार करने का निर्णय लिया गया था। इसी के तहत 17 जनवरी 2025 को एक लेटर हरियाणा सरकार को भी भेजा गया था। इस लेटर में एक आदर्श एटीएस का स्ट्रक्चर भी दिया गया था। इसके बाद दो बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस मामले में रिमांडर लेटर जारी करा चुके है। इसी को देखते हुए सीएम की मंजूरी के बाद प्रस्ताव को फायनेंस डिपार्टमेंट (FD) के पास भेज दिया गया है। यहां सिलसिलेवार जानिए ATS के प्रपोजल में क्या… 1. सरकार इसलिए बना रही है एटीएस: आतंकी हमलों पर तुरंत सही प्रतिक्रिया देना, आतंकवाद से जुड़े मामलों की अच्छी जांच करना और कोर्ट में सही तरीके से मुकदमा चलाना। खुफिया जानकारी (इंटेलिजेंस) इकट्ठा करना और जरूरी लोगों/एजेंसियों के साथ बांटना मुख्य रहेगा। इसके अलावा अलग-अलग जांच एजेंसियों के बीच अच्छा तालमेल और समन्वय बनाना। आतंकवाद से जुड़ी सारी जानकारी एक डेटाबेस में सुरक्षित रखना, आतंकवाद के आंकड़ों का अध्ययन और विश्लेषण करना और इसके लिए प्रशिक्षण देना भी शामिल रहेगा। 2. DGP के अधीन होगा एटीएस: एटीएस का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक (DGP) करेंगे, जो सीआईडी चीफ के आदेश एवं नियंत्रण में कार्य करेंगे। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक के समग्र पर्यवेक्षण के अधीन होंगे। एटीएस के भीतर कई विभाग बनाए जाएंगे। 3. एटीएस में ये बनाए जाएंगे विभाग: एटीएस के अंतर्गत 5 विभाग बनाए जाएंगे। इसमें पहला विभाग स्पेशल फोर्स का होगा। इसके तहत एटीएस के स्पेशल फोर्स आएगी। इसके अलावा दूसरे नंबर पर इंटेलीजेंस और ऑपरेशन डिपार्टमेंट बनाया जाएगा। तीसरे नंबर पर एन्वेस्टिगेशन और प्रॉशिक्यूशन डिपार्टमेंट होगा। सबसे अहम बात यह है कि चौथे नंबर पर जो विभाग बनाया जाएगा, उसके तहत रिसर्च, एनालिसिस और ट्रेनिंग का काम देखा जाएगा। 5वां विभाग एडमिनिस्टेशन और लॉजिस्टिक (रसद) होगा। 4. पंचकूला में होगा मुख्यालय: संशोधन प्रस्ताव में दिया गया है कि पंचकुला में मुख्यालय के साथ सीआईडी के अंतर्गत एक आतंकवाद-विरोधी दस्ता (एटीएस) सेंटर स्थापित किया जाए। एटीएस के उद्देश्य, संरचना और गठन गृह मंत्रालय द्वारा दिए गए मॉडल के अनुसार तैयार किए गए हैं। किस विभाग का क्या होगा काम, 5 पॉइंट्स में जानिए… मूल वेतन का 30% विशेष भत्ता दिया जाएगा
गृह मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित आदर्श आतंकवाद विरोधी सेवा संरचना में आतंकवाद विरोधी कार्यों के लिए उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिए वित्तीय प्रोत्साहनों की सिफारिश की गई है। एटीएस के गठन में यह प्रस्ताव रखा गया है कि आतंकवाद विरोधी सेवा में तैनात-संलग्न पुलिस अधिकारियों (कॉन्स्टेबल से डीएसपी रैंक तक) के साथ-साथ तोड़फोड़ विरोधी जांच दल और बम निरोधक दल के सदस्यों को मूल वेतन का 30 प्रतिशत विशेष भत्ता के रूप में दिया जाएगा। ——————– ये खबर भी पढ़ें…
हरियाणा में नकल रोकने का प्लान तैयार:एग्जाम कैंसिल होने के जिम्मेदार होंगे सेंटर-कर्मचारी; जुर्माने समेत मान्यता भी होगी रद्द हरियाणा में बोर्ड एग्जाम में पेपर लीक और नकल रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने प्लान तैयार कर लिया है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BHEH), भिवनी ने यह फैसला लिया है कि यदि बोर्ड को किसी भी केंद्र पर परीक्षा रद्द करनी पड़ती है, तो परीक्षा को दोबारा आयोजित करने का खर्च परीक्षा केंद्र और कर्मचारियों पर लगाया जाएगा। (पूरी खबर भी पढ़ें)