हरियाणा गोसेवा आयोग चेयरमैन का बनभौरी में निरीक्षण:गोशालाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श; बोले- सरकार उठा रही कदम

हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने रविवार को हिसार जिले के गांव बनभौरी स्थित जय माता भ्रामरी गोशाला तथा गांव भैणी बादशाहपुर स्थित श्री तुलसी गोशाला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गोशालाओं की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और गोशाला प्रबंधन व प्रधानों के साथ गो-सेवा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। कई जन-कल्याणकारी योजनाएं लागू चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि वर्तमान सरकार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तथा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में भी गो-सेवा और किसान हित को हमेशा प्राथमिकता दी गई है। सरकार ने गोशालाओं को सशक्त बनाने के लिए कई जन-कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, ताकि गो-सेवा में किसी प्रकार की कमी न रहे। गोशालाओं को योजना से जोड़ा उन्होंने कहा कि जी राम जी योजना को गोशालाओं से जोड़ा गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में गो-सेवा को और मजबूती मिली है। पहले जहां समाज ही मुख्य रूप से गौशालाओं के संचालन में योगदान देता था, वहीं अब सरकार भी गो-सेवा के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रही है। चेयरमैन ने कहा कि देसी गो-माता से हमें अनेक लाभ प्राप्त होते हैं। उन्होंने बताया कि गो-माता का दूध स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है और इसके औषधीय गुणों पर लगातार शोध हो रहा है। गोमूत्र और गोबर के महत्व के बारे बताया उन्होंने गोमूत्र और गोबर के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ये जैविक खेती, औषधि निर्माण और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार द्वारा गोशालाओं को 2 रुपए प्रति यूनिट की दर से सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे गौशालाओं का आर्थिक बोझ कम हुआ है। साथ ही गोशालाओं के आधारभूत ढांचे के विकास हेतु अनुदान, चारा व्यवस्था और अन्य सुविधाएं भी निरंतर उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट ग्रामीण विकास, किसान कल्याण और पशुपालन क्षेत्र को नई मजबूती देगा। पशु कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार भी जनहित और पशु कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तेजी से आगे बढ़ रही है। गो सेवा के क्षेत्र में मॉडल बनकर उभरेगा प्रदेश उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा गो-सेवा, पशुपालन, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और समाज के संयुक्त प्रयासों से हरियाणा प्रदेश गो-सेवा के क्षेत्र में पूरे देश के लिए एक आदर्श मॉडल बनकर उभरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *