हरियाणा ग्रामीण बैंकों में 2 दिन की हड़ताल:आज 690 शाखाओं में नहीं होगा काम-काज; व्यवहार-टैक्स समेत 3 मांगें उठाई

रोहतक में हरियाणा ग्रामीण बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल आज से शुरू हो रही है। हड़ताल के दौरान दो दिन तक बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके बाद भी अगर कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं हुई तो हड़ताल को आगे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। हरियाणा ग्रामीण बैंक आफिसर्स एसोसिएशन का प्रधान अजय सरोहा ने बताया कि कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। टैक्स प्रीपूजिड कर्मचारियों के ऊपर बोझ के रूप में काम कर रहा है। इस टैक्स को बैंक वहन करें। पूरे 100 प्रतिशत टैक्स बैंक को अपने पोकेट से भरना चाहिए। पीएनबी के बराबर पेट्रोल अलाउंस की मांग
अजय सरोहा ने बताया कि ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों को जो पेट्रोल अलाउंस मिल रहा है, वह बहुत कम है। जबकि पीएनबी के कर्मचारियों को पेट्रोल अलाउंस अधिक मिलता है। अगर क्लर्क की बात करें तो ग्रामीण बैंक के क्लर्क को मात्र 10 लीटर पेट्रोल महीने का मिलता है। वहीं, स्केल 3 के कर्मचारी को 25 लीटर प्रति माह मिलता है। वहीं, पीएनबी कर्मचारी को 95 लीटर पेट्रोल मिलता है। ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों को मिलना चाहिए फर्नीचर अलाउंस
अजय सरोहा ने कहा कि ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों को फर्नीचर अलाउंस भी मिलना चाहिए। अभी स्केल 4 के अधिकारियों को अलाउंस मिलता है, जबकि स्केल वन व 3 के अधिकारियों को नहीं मिलता। ग्रामीण बैंक के अधिकारियों को पीएनबी कर्मचारियों के बराबर फर्नीचर अलाउंस मिलना चाहिए। प्रदेश के 3600 कर्मचारी लाभ से वंचित
अजय सरोहा ने बताया कि प्रदेश के अंदर ग्रामीण बैंक की 690 शाखाएं है, जिनमें 3600 के करीब कर्मचारी कार्यरत है। इन कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ से वंचित रखा जा रहा है। जबकि प्रति कर्मचारी प्रोफिट एसबीआई बैंक से अधिक है। बावजूद इसके अलाउंस कम दिया जा रहा है। 2 दिन पूर्ण रूप से बंद रहेंगे ग्रामीण बैंक
अजय सरोहा ने बताया कि पिछले साल फरवरी में प्रदर्शन किया था, जिसमें कुछ मांगों को लेकर सहमति बनी थी। लेकिन उन्हें लागू नहीं किया गया। ग्रामीण बैंक की मैनेजमेंट से कई बार बात हुई है, लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता। आखिर में अब दो दिवसीय हड़ताल का निर्णय लिया है। 2 व 3 फरवरी को पूर्ण रूप से हड़ताल रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *