हरियाणा नगर-निगम चुनाव, कल हो सकता है तारीखों का ऐलान:चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस फिर कोर्ट जाने की तैयारी में

हरियाणा में नगर निगम चुनाव को लेकर हरियाणा चुनाव आयोग कल तारीखों का ऐलान कर सकता है। आयोग प्रेस कान्फ्रेंस करने की तैयारी में जुटा है। अगर किसी वजह से सोमवार को ऐलान नहीं होता है तो फिर बुधवार को कान्फ्रेंस संभव है। उधर, कांग्रेस भी फिर से कोर्ट जाने की तैयारी में जुटी है। नगर निगम चुनाव की वार्डबंदी को लेकर चला आ रहा गतिरोध पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद खत्म हो गया है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार, शहरी स्थानीय निकाय ने 10 अप्रैल को फिर से 2011 जनगणना के अनुसार एससी सीटें रिजर्व करने की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके बाद चुनाव आयोग ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि कांग्रेस की हाईकोर्ट में EVM के साथ VVPAT जोड़ने की याचिका लंबित है, जिस पर 20 अप्रैल को सुनवाई होगी। लेकिन इससे चुनाव पर रोक जैसा कोई आदेश कोर्ट की ओर से नहीं दिया गया है। ऐसे में चुनाव आयोग के शेड्यूल पर इससे कोई असर नहीं पड़ेगा। अब जानिए हरियाणा के किस-किस शहर में होंगे चुनाव… अब जानिए चुनाव वाले तीनों नगर निगमों की स्थिति… अन्य आठ नगर निगमों में आरक्षण की क्या स्थिति प्रदेश में कुल 11 नगर निगम हैं। इनमें से आठ के चुनाव पहले ही हो चुके हैं। तीन नगर निगमों का कार्यकाल इसी माह पूरा हुआ है। फरीदाबाद नगर निगम महिला और गुरुग्राम नगर निगम बीसी-ए कैटेगरी की महिला के लिए आरक्षित है। यमुनानगर में मेयर का पद एससी कैटेगरी महिला और रोहतक में नगर निगम मेयर का पद एससी कैटेगरी के पुरुष के लिए रिजर्व है। बाकी के पांच निगम हिसार, करनाल, मानेसर और पानीपत सामान्य वर्ग के लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *