हरियाणा-पंजाब की महिलाओं के लिए योजनाएं कितनी अलग:लाडो लक्ष्मी में आय-उम्र, पेंशन की शर्तें; मावां धीयां का लाभ 18 साल होते ही मिलेगा

पंजाब और हरियाणा की सरकारों ने महिलाओं के खाते में सीधे पैसा देने के लिए अलग-अलग योजनाएं लागू की हैं। हरियाणा में पहले से ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ योजना चल रही है, जिसके तहत महिलाओं को 2100 रुपए महीना दिए जा रहे हैं। वहीं, पंजाब सरकार ने बजट 2026-27 में ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार’ योजना शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत 18 साल से बड़ी हर महिला को एक हजार रुपए मिलेंगे। दोनों योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहयोग देना है, लेकिन राशि, पात्रता, आय सीमा, उम्र, बजट और लाभार्थियों की संख्या जैसे कई पहलुओं में दोनों राज्यों का मॉडल अलग है। हरियाणा में पहले आय सीमा 1 लाख रुपए थी। इस बजट में इसे बढ़ाकर 1.80 लाख रुपए तक किया गया। यह 25 सितंबर 2026 से लागू होगी। वहीं, पंजाब में आय को लेकर ऐसी सख्त सीमा घोषित नहीं है। एक्सपर्ट मानते हैं कि पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को अपनी योजना को हरियाणा भाजपा की योजना से बेहतर दिखाना था। अगले साल पंजाब में चुनाव भी हैं। AAP सरकार की नजर महिला वोटरों पर है, जबकि हरियाणा में अभी चुनाव नहीं है। महिला वोटरों पर दोनों राज्यों की सरकारों की नजर हरियाणा में 97 लाख महिला वोटर हैं और अभी 9.22 लाख महिलाएं लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ ले रही हैं। आय सीमा बढ़ने से 6 से 8 लाख महिलाएं और जुड़ सकती हैं। वहीं, पंजाब में करीब 1.7 करोड़ महिला वोटर हैं। सरकार का दावा है कि करीब 97% महिलाएं योजना के दायरे में आएंगी। हरियाणा में योजना की शुरुआत नवंबर 2025 में हुई थी। हाल ही में चौथी किस्त जारी हुई, जिसमें 9,22,452 महिलाओं के खाते में पैसा गया, जबकि पंजाब सरकार ने घोषणा बजट में एनाउंस की है। इसे धरातल पर उतारना बाकी है। पूर्व प्रोफेसर बोले- खुद को बेहतर दिखाने की कोशिश पटियाला स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी के पॉलिटिकल साइंस के पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर जितेंद्र सिंह का कहना है कि लंबे समय से महिलाओं को वोट के रूप में देखा जा रहा है। बिहार में नीतिश सरकार ने महिलाओं को लेकर काम किया। बिहार चुनाव में इसके रिजल्ट भी आए। महिला कास्ट से ऊपर होकर वोट डालती हैं, जबकि पुरुषों में ऐसा कम होता है। अब जब पंजाब में चुनाव होने हैं तो AAP ने बेहतर दिखाने की कोशिश में है। पंजाब सरकार सभी महिलाओं को योजना में शामिल कर रही है। लाडो लक्ष्मी योजना में ये बदलाव होगा हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव की भी घोषणा की है। अब महिलाओं को मिलने वाले 2100 रुपए में से केवल 1100 रुपए ही दिए जाएंगे। शेष 1000 रुपए की सरकार फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराएगी, ताकि महिलाएं जरूरत पड़ने पर भविष्य में इन पैसों को निकाल सकें। इसके अलावा, जिन महिलाओं के बच्चे 10वीं और 12वीं में 80% से ज्यादा नंबर लाते हैं और जिनकी सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपए तक है, उन्हें भी हर महीने 2100 रुपए मिलेंगे। वहीं बच्चों में कुपोषण या एनीमिया को रोकने के लिए वाले परिवारों की महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगी। —————————— ये खबर भी पढ़ें :- पंजाब में ₹1000 महिलाओं के खातें में कब आएंगे, आवेदन कैसे होगा, डॉक्यूमेंट क्या लगेंगे, जानिए मावां-धीयां सत्कार योजना से जुड़े हर सवाल का जवाब पंजाब की भगवंत मान सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की अपनी सबसे बड़ी ‘चुनावी गारंटी’ को अमलीजामा पहना दिया है। 8 मार्च को बजट में ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ का ऐलान करते हुए सरकार ने 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए 1,000 और 1,500 रुपए प्रति माह की वित्तीय सहायता का प्रावधान किया है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *