हरियाणा पुलिस में 5500 कांस्टेबल भर्ती का फेक नोटिस वायरल:PMT-PST की दूसरी बार गलत डेट; HSSC चेयरमैन बोले- गलत है

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती के पीएमटी और पीएसटी की डेट को लेकर हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) का एक और नोटिस वायरल हो रहा है। इस नोटिस में डेट का उल्लेख किया गया है। हालांकि इस नोटिस को हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने फेक बताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर आकर ये खुलासा किया है। उन्होंने लिखा है, आयोग जल्द ही जारी पीएमटी और पीएसटी की तारीख जारी करेगा। ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब एक सप्ताह में सोशल मीडिया पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पीएमटी और पीएसटी के तिथि को लेकर एक गलत नोटिस प्रसारित हुआ है। ध्यान दें कि आयोग द्वारा आधिकारिक रूप से पीएमटी और पीएसटी को लेकर किसी भी तरह की कोई तिथि की घोषणा नहीं की गई है।
HSSC ने जिस नोटिस को फेक बताया, उसमें क्या लिखा… शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी, सूचना) आयोग की ओर से यह सूचित किया जाता है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा चयनित उम्मीदवारों के लिए शारीरिक परीक्षा (PMT) मार्च के दूसरे और तीसरे सप्ताह से आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा विज्ञापन संख्या 01/2026, श्रेणी 01 के अंतर्गत पुरुष कांस्टेबल (GD) पद के लिए संभावित रूप से आयोजित की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों का विवरण, पीएमटी की तिथि और समय तथा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक आयोग की वेबसाइट पर शीघ्र ही प्रकाशित किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को आगे की जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी जाती है। 3 लाख युवाओं ने किया अप्लाई हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस भर्ती में करीब 3 लाख अभ्यर्थियों ने अपने फॉर्म को कंप्लीट सबमिट किया है। पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के पास आज रात यानी 31 जनवरी 2026 रात 11.59 बजे तक का समय था। हरियाणा सरकार ने हाल ही में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती निकाली है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने 5 हजार 500 पदों पर पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इससे पहले 5 हजार 61 पदों पर सबसे बड़ी भर्ती हुई थी। नायब सरकार ने नए साल पर युवाओं को तोहफा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *