हरियाणा बजट में किस जिले को क्या मिला:गुरुग्राम में वेडिंग सिटी, करनाल में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट, हांसी मॉडल बनेगा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बतौर वित्त मंत्री अपना दूसरा बजट पेश किया। पिछली बार की तरह इस बार भी ‘हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट-2047’ को आधार बनाया गया। बजट भाषण में सबसे ज्यादा 12 बार गुरुग्राम के सीधे पर जिक्र हुआ। सबसे बड़ी घोषणा शहर को जाम से मुक्त करने के लिए आउटर रिंग रोड बनाने की हुई। गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत समेत 10 औद्योगिक क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ₹500 करोड़ का ‘सक्षम’ फंड स्थापित करने की बात कही। गुरुग्राम में लगभग एक दशक से लंबित ग्रेटर सदर्न पेरिफेरल रोड परियोजना को पुनर्जीवित किया है। लगभग 21 किलोमीटर लंबी यह सड़क सेक्टर-58 से मानेसर तक विकसित होकर नए गुरुग्राम के लिए बाहरी रिंग रोड का कार्य करेगी। मानेसर ईएसआईसी अस्पताल को अपग्रेड कर 200 बिस्तर का करने व मेडिकल कॉलेज बनाने की बात कही।

प्रदेश के 23वें जिले हांसी को प्रदेश का पहला अति आधुनिक मॉडल जिला बनाने की घोषणा की।हिसार के बाद अंबाला और करनाल की हवाई पट्टियों को सी-प्लेन संचालन के लिए तैयार करने की घोषणा हुई। ग्राफिक्स में जानिए किस जिले को क्या मिला… मिलेनियम सिटी के लिए सबसे ज्यादा बजट हरियाणा की कमाई में 65 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले गुरुग्राम जिले का मुख्यमंत्री ने पूरा ख्याल रखा। मिलेनियम सिटी को विकास की बड़ी-बड़ी सौगातें दी, जबकि नूंह और महेंद्रगढ़ जैसे जिलों का नाम लगभग अनुपस्थित रहा। गुरुग्राम को ट्रैफिक, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन क्षेत्र में विशेष प्राथमिकता दी गई। ट्रैफिक जाम से निजात के लिए नए फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और बाईपास की घोषणा हुई। वेडिंग सिटी प्रोजेक्ट (HSIIDC द्वारा) विकसित होगा, जो हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म को बढ़ावा देगा। गरीब परिवारों के लिए 8,000 EWS फ्लैट्स में गुरुग्राम का हिस्सा है। नारी मंडपम और वात्सल्य भवन की स्थापना से महिलाओं का सशक्तिकरण होगा। हांसी जिले को ऐसे बनाया जाएगा मॉडल मॉडर्न जिला…. —————- हरियाणा बजट से जुड़ीं ये खबरे भी पढ़ें… हरियाणा में ₹2.23 लाख करोड़ का बजट पेश:महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिसभर्ती में रिजर्वेशन; लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया। यह पिछले बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत ज्यादा है। सैनी ने बजट भाषण की शुरुआत गुरु नानक देव जी के सिद्धांत, ‘किरत कर, नाम जप, वंड छक’ से की। केसरिया पगड़ी पहनकर आए CM सैनी ने 3 घंटे 10 मिनट तक बजट भाषण पढ़ा। (पूरी खबर पढ़ें) हरियाणा CM ने सबसे ज्यादा बजट खुद को दिया:पिछले साल से ₹1300 करोड़ बढ़ा; विपुल गोयल पर खूब मेहरबानी, 3 मंत्रियों सहित अनिल विज पर सबसे कम हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्ष 2026-27 के लिए ₹2,23,658 करोड़ का बजट पेश किया है। यह पिछले वर्ष के ₹2,02,816 करोड़ के मुकाबले करीब ₹20,841 करोड़ ज्यादा है। बजट में मुख्यमंत्री ने अपने 12 विभागों को सबसे ज्यादा बजट दिया है। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *