हरियाणा बजट सेशन आज से:कांग्रेस ने कई सवाल लगाए, CM की हिदायत-फैक्ट के साथ जवाब दें मंत्री; विज की हाजिरी पर संशय

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज (20 फरवरी) शुरू होगा। सेशन को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अपनी-अपनी रणनीति बनाई है। कांग्रेस बुढ़ापा पेंशन कटने, फैमिली आईडी जैसे मुद्दों को उठाएगी। CM नायब सैनी ने सभी मंत्रियों से कहा कि फैक्ट्स पर ही जवाब दें। दोनों पैरों में फैक्चर होने की वजह से अभी कैबिनेट मंत्री अनिल विज के सेशन में शामिल होने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। गुरुवार शाम को बीपी लो होने पर वे अंबाला कैंट सिविल अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी है। विज अकसर विपक्ष पर जवाबी हमले करने में आगे रहते हैं। शुक्रवार को सत्र की शुरूआत सुबह 11 बजे होगी। सदन के नेता व नेता प्रतिपक्ष शोक संदेश पढ़ेंगे। इसके बाद राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष का अभिभाषण होगा। कांग्रेस की तरफ से गर्वनर एड्रेस पर चर्चा की शुरुआत का जिम्मा विधायक अशोक अरोड़ा संभालेंगे। प्रदेश सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना, सरकार के द्वारा इस निकाली गई साढ़े 12 हजार नौकरियों, 100 अधिक मुठभेड़ में बदमाशों की गिरफ्तारी, हांसी को 23वां जिला बनाने, पेपरलेस रजिस्ट्री जैसे मुद्दों को भुनाने की कोशिश भी भाजपा करेगी। 11 से 5 बजे तक चलेगा सदन
हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के दौरान सत्र की कार्यवाही सुबह 11 से शाम 5 बजे तक चलेगी। वहीं अवकाश के बाद वाले दिन सदन की शुरूआत दोपहर 2 बजे होगी। 16 मार्च को राज्यसभा के लिए रिक्त हुई दो सीटों के वोटिंग का दिन है। उस दिन विधानसभा सत्र 2 बजे से शुरू होगा। राज्यसभा चुनाव के लिए यदि मतदान की जरूरत पड़ती है, तो सभी सदस्य 2 बजे से पहले मतदान कर लेंगे। इस पर सरकार और नेता प्रतिपक्ष के बीच सहमति बनी है। 2.15 लाख करोड़ का हो सकता है बजट
2 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे। CM सैनी 2.15 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश कर सकते हैं। पिछले साल यह 2.05 लाख करोड़ था। 18 मार्च तक चलने वाले इस बजट सत्र में 9 छुटि्टयां होंगी। सेशन 17 दिन तक चलेगा। 2 पॉइंट में जानिए कांग्रेस की रणनीति…. सीएम के निर्देश- फैक्ट के साथ जवाब दें मंत्री
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पार्टी विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक कर विपक्ष के संभावित हमलों का जवाब देने की रणनीति तैयार करेंगे। मंत्रियों को निर्देश दिए जाएंगे कि वे विभागीय सवालों और आरोपों पर तथ्यों के साथ मजबूती से जवाब दें ताकि विपक्ष को सरकार को घेरने का अवसर न मिले। —————– यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में फिर खेला होगा: BJP इस दफा भी चौंकाएगी, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग की टेंशन; 7 पॉइंट्स में समझिए दोनों की प्लानिंग हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों पर 16 मार्च को चुनाव कराने की घोषणा हो चुकी है। विधानसभा के अंदर मौजूदा संख्या बल के हिसाब से तो एक सीट सत्तारूढ़ BJP और दूसरी सीट मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के खाते में जाती हुई नजर आती है लेकिन ऐसा ही होगा, ये कहना जल्दबाजी होगा। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *