हरियाणा बजट सेशन का पहला दिन:वंदेमातरम् से शुरुआत, 7 विधेयक मंजूर, हाउसिंग बोर्ड पर तीखी बहस; पुलिस की HPSC कैंडिडेट्स से झड़प

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् से हुई। इसके बाद गवर्नर प्रोफेसर असीम घोष का अभिभाषण हुआ। उन्होंने कहा कि विकसित भारत थीम पर ही विकसित हरियाणा 2047 विजन पर काम किया जा रहा है। हरियाणा का भविष्य सुनहरा है। इस सदन में अलग-अलग विचारधारा के लोग हो सकते हैं, लेकिन सभी हरियाणा के बेहतर भविष्य के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं। साढ़े 11 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित रही। इसके बाद शुरू हुई कार्यवाही में सात विधेयकों के संशोधन पर मुहर लगाई। ये विधेयक दिसंबर 2025 में पेश हुए थे, जिन्हें पारित किया गया था। स्पीकर ने बताया कि मंत्री अनिल विज 20 फरवरी से 2 मार्च तक बजट सेशन में नहीं आएंगे। उन्होंने लेटर भेजकर इसके बारे में अवगत करवाया है। इसके बाद हरियाणा हाउसिंग बोर्ड भंग कर HSVP में विलय करने के विधेयक पर रोहतक से कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने सवाल उठाए। कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान और गीता भुक्कल ने हाउसिंग बोर्ड को बहाल करने की मांग की। पूर्व सीएम हुड्‌डा भी इस बहस में कूद गए। उन्होंने सवाल किया कि ऐसा क्या फेलियर रहे हैं, जो इसे भंग किया जा रहा है। सेक्टरों में आवंटन के लिए लॉटरी सिस्टम बंद होने से आम आदमी प्लॉट खरीद नहीं सकता। अब यह सिर्फ प्रॉपर्टी डीलरों तक सीमित रह गया है। सीएम सैनी ने जवाब दिया कि बोर्ड को मर्ज किया गया है। स्टाफ का भी ध्यान रखा गया है। इससे पहले हरियाणा विधानसभा का घेराव करने जा रहे HPSC कैंडिडेट्स को पुलिस ने चंडीगढ़ सेक्टर 17 बस स्टैंड से डिटेन कर लिया। पुलिस और कैंडिडेट्स के बीच जमकर नोकझोंक हुई है। पुलिस कैंडिडेट्स को बस में बैठाकर अपने साथ ले गई। बजट सेशन की कार्यवाही शुरू होने के पहले के कुछ PHOTOS… गवर्नर के अभिभाषण की प्रमुख बातें… HPSC कैंडिडेट की पुलिस से हुई झड़प… विधानसभा को घेराव करने से पहले ही हिरासत में लिया
बजट सत्र शुरू होने से पहले ही हरियाणा विधानसभा का घेराव करने जा रहे HPSC कैंडिडेट्स को पुलिस ने चंडीगढ़ सेक्टर 17 बस स्टैंड पर रोक लिया। इसे लेकर पुलिस और कैंडिडेट्स के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस कैंडिडेट्स को बस में बैठाकर अपने साथ ले गई। बता दें कि हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा इंग्लिश विषय की इस भर्ती में कुल 2143 कैंडिडेट्स में से केवल 151 ही पास हुए हैं, जबकि भर्ती के लिए 613 पद निर्धारित हैं। कैंडिडेट के 10 प्रतिशत और पदों के 25 प्रतिशत युवा भी क्वालिफाई नहीं होने पर अब इसके पैटर्न पर सवाल उठाए जा रहे हैं। HPSC ने सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट में 35 प्रतिशत अंक का क्राइटेरिया बनाया है, जिसका युवा अब विरोध कर रहे हैं। विधायक बता बोले- विधेयक में क्या, हमें बताया ही नहीं गया हरियाणा हाउसिंग बोर्ड भंग कर HSVP में विलय करने के विधेयक पर रोहतक से कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हमें बताया नहीं गया इसमें क्या है। इस पर स्पीकर ने कहा कि पोर्टल पर डाल दिया है। कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान ने हाउसिंग बोर्ड को बहाल करने की मांग रखी। कहा इसमें गरीबों के लिए मकान मिलने हैं। भुक्कल बोलीं- विधेयक पर रिथिंक किया जाए इसके बाद झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा HSVP में नए सेक्टर कट नहीं रहे हैं। हाउसिंग बोर्ड रूरल एरिया में काफी बार प्रावधान किया था। रिटायरमेंट के बाद गांव में हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनी बनती तो अच्छा जीवन हो सकता है। HSVP केवल अर्बन एरिया के लिए है। हाउसिंग बोर्ड सभी के लिए है। इस विधेयक पर रिथिंक किया जाए। हुड्‌डा बोले- ऐसा क्या फेलियर, जो बोर्ड भंग किया जा रहा
इस पर हुड्‌डा ने सवाल पूछा कि ऐसा क्या फेलियर रहे हैं, जो इसे भंग किया जा रहा है। इसके बार में स्पष्ट किया जाएा। HSVP से अब आम आदमी को प्लाट नहीं मिलता। इसका मकसद साफ होना चाहिए, यह गलत है। सेक्टरों में आवंटन के लिए लॉटरी सिस्टम बंद होने से आम आदमी प्लॉट खरीद नहीं सकता। अब यह सिर्फ प्रॉपर्टी डीलरों तक सीमित रह गया है। सीएम ने दिया जवाब- स्टाफ का भी ध्यान रखा गया
इसके बाद सीएम नायब सैनी ने जवाब दिया कि बोर्ड को बंद कर दिया यह कहा जा रहा है, इसको मर्ज किया गया है। स्टाफ का भी ध्यान रखा गया है। हाउसिंग फॉर ऑल और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का नेचर ऑफ वर्क जैसा है। हाउसिंग बोर्ड का काम इतना नहीं है कि इसके किसी कर्मचारी को कोई दिक्कत नहीं है। इंदूराज नरवाल को जवाब देने का समय बढ़ाया गया
उधर, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा की ओर से बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदूराज नरवाल के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव पर जवाब देने के लिए विशेषाधिकार समिति को समय दिया गया है। मोहलत अगले सेशन तक बढ़ाई गई। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने नरवाल का बचाव किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में इंदूराज नरवाल मीडिया के सामने रेगरेट फील कर चुके हैं। इस पर स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा कि मामला प्रीविलेज कमेटी के समक्ष पक्ष रखने का है। बता दें कि कालका से भाजपा विधायक शक्ति रानी शर्मा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस विधायक इंदूराज नरवाल ने उनके परिवार के खिलाफ सदन में आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। ——————– ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा का बजट 2 मार्च को पेश होगा:विधानसभा सेशन का शेड्यूल जारी, 17 दिन चलेगी कार्यवाही, 9 छुटि्टयां हरियाणा में बजट सेशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सेशन 20 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा। 2 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बजट पेश करेंगे। CM सैनी 2.15 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश कर सकते हैं। पिछले साल 2.05 लाख करोड़ का बजट पेश किया गया था। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *