हरियाणा बैंकिंग फ्रॉड : गिफ्ट में कैश-गोल्ड और लग्जरी गाड़ियां:दोनों सुपरिडेंट से पूछताछ में खुलासा, बिजनेसमैन के देश छोड़ने की आशंका

हरियाणा बैंकिंग फ्रॉड में पंचायत विभाग के सुपरिंटेंडेंट नरेश कुमार के बाद मनीष जिदंल की गिरफ्तारी हुई है। मनीष जिंदल मोहाली के सेक्टर-117 का रहने वाला है। जिसे कोर्ट में पेश कर पुलिस ने 10 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन पुलिस 5 दिन का रिमांड ही मंजूर करवा पाई। 590 करोड़ रुपए के घोटाले में गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ने के साथ ही हर रोज नए खुलासे भी हो रहे हैं। मनीष जिंदल ने भी आरोपियों से करोड़ों रुपए का कैश और दूसरे कीमती सामान आरोपियों से लिए हैं। मनीष जिंदल को लेकर पूछताछ में सामने आाया है कि वह न केवल अपराध करने की साजिश की योजना बनाने में सक्रिय सदस्य था, बल्कि उसने इसे सक्रिय रूप से अंजाम भी दिया। सीडीआर रिपोर्ट में सामने आया है कि मनीष जिंदल अपराध के दौरान मुख्य आरोपी रिभव ऋषि और अभय के लगातार संपर्क में बना हुआ था। डिजिटल डेटा विश्लेषण में उसके खाते में भी कुछ ट्रांजैक्शन मिली हैं। जिसके आधार पर ही उसकी गिरफ्तारी हुई है। आरोपी के रिश्तेदार पंचकूला के सेक्टर-21 में रहते हैं। गिरफ्तारी के बाद जिन्हें एसीबी ने सूचित किया है। अब जानिए अधिकारियों को फांसने के लिए क्या व्यवस्थाएं… गिरफ्तार सुपरिटेंडेंट और कंपनी का कनेक्शन… अब जानिए फ्रॉड में किसकी क्या भूमिका… बैंक मैनेजर रिभव ऋषि : ACB सूत्रों के मुताबिक चंडीगढ़ के सेक्टर-32 की IDFC बैंक का मैनेजर रिभव ऋषि पूरी सूत्रधार है। जिसने रिलेशनशिप मैनेजर के साथ मिलकर फ्रॉड किया। 6 महीने पहले आरोपी ने बैंक की नौकरी छोड़ दी थी। अभय, रिलेशनशिप मैनेजर: चंडीगढ़ के सेक्टर-32 की IDFC बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर रहा, जिसने रिभव ऋषि की बनाई योजना पर काम करते हुए अपनी पत्नी स्वाति सिंगला और साले अभिषेक को भी शामिल कर लिया। अधिकारियों के पास जाकर अपनी ब्रांच में एफडी बनवाने के लिए लॉइजनिंग का काम करता था। स्वाति सिंगला, फर्जी कंपनी की मालकिन: स्वाति सिंगला ने एक स्वास्तिक देश प्रोजेक्ट के नाम से कंपनी बनाई। जिसमें वह 75 प्रतिशत की शेयर होल्डर है। पति अभय के कहने पर कंपनी बनाकर फंड को दूसरे अकाउंट में भेजा गया, जहां से प्रॉपर्टी और शेयर मार्केटिंग में हिस्सा लिया गया। अभिषेक सिंगला, स्वाति का भाई: स्वास्तिक देश कंपनी में अभिषेक सिंगला की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी है। अभिषेक स्वाति सिंगला का भाई और अभय का साला है। फर्जी कंपनी में हिस्सेदारी के साथ-साथ फंड को रियल एस्टेट में लगाने और वहां से निकालने के जिम्मा अभिषेक संभालता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *