हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के ईयरली एग्जाम में आज पहले दिन 12वीं क्लास का इंग्लिश का पेपर हुआ। इस दौरान प्रदेश में नकल के 17 केस पकड़े गए। बोर्ड ने 2 केंद्र पर्यवेक्षक को भी हटा दिया। दैनिक भास्कर एप से बात करते हुए स्टूडेंट्स ने बताया कि इंग्लिश का पेपर आसान रहा। मोस्टली क्वेशन सिलेबस से ही रहे। इंग्लिश ग्रामर का पोर्शन भी एवरेज ही रहा, हांलाकि पैसेज में कुछ स्टूडेंट जरूर फंसते नजर आए। उधर, एग्जाम टाइम में नूंह में पुलिस ने एग्जाम सेंटर के बाहर दुकानों को बंद करा दिया। कॉलेज में नकल रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदेश भर में 1431 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। 320 उड़नदस्तों को नकल रोकने की जिम्मेदारी दी गई है। एग्जाम दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू हुआ, जो साढ़े 3 बजे तक चला। आधे घंटे पहले ही स्टूडेंट को एंट्री मिलनी शुरू हो गई थी। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार ने भिवानी के एक एग्जाम सेंटर में खुद स्टूडेंट की चेकिंग की। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में साढ़े 5 लाख से अधिक स्टूडेंट शामिल होंगे। जबकि लास्ट ईयर 4 लाख 65 हजार 327 स्टूडेंट ने परीक्षा दी थी। देखिए, बोर्ड परीक्षा से जुड़ी तस्वीरें… 3 घंटे चले बोर्ड एग्जाम
सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी के ईयरली एग्जाम में प्रदेश भर में करीब 1431 परीक्षा केंद्रों पर 5 लाख 66 हजार 411 स्टूडेंट रजिसटर्ड है। इसमें 2 लाख 96 हजार 593 लड़के और 2 लाख 69 हजार 818 लड़कियां शामिल हैं। वहीं, 12वीं में 2 लाख 70 हजार 663 और 10वीं में 2 लाख 95 हजार 748 स्टूडेंट एग्जाम के लिए रजिस्टर्ड है। इसके अलावा डीएलएड (रि-अपीयर) की परीक्षाएं भी आज से ही शुरू हो रही है। इस परीक्षा के लिए 5 हजार 356 परीक्षार्थी रजिस्ट है। 3 पॉइंट में जानिए बोर्ड की तैयारी एग्जाम के अपडे्टस जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…