हरियाणा बोर्ड एग्जाम, 12वीं पॉलिटिकल साइंस का पेपर शुरू:1158 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 1.17 लाख स्टूडेंट; कल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रश्न-पत्र

हरियाणा बोर्ड की आज (27 फरवरी) से आर्ट्स सब्जेक्ट की परीक्षा शुरू हो गई है। गेट पर चेकिंग के बाद स्टूडेंट ने एग्जाम सेंटर में एंट्री ली। प्रदेश भर के 1158 सेंटरों पर करीब 1.17 लाख स्टूडेंट 12वीं के पॉलिटिकल साइंस पेपर के लिए रजिस्टर्ड हैं। इसके साथ ही डीएलएड सेकेंड ईयर (रि-अपीयर) की परीक्षा भी शुरू हो गई। एग्जाम दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू हुआ जो साढ़े तीन बजे तक चलेगा। इससे पहले 25 फरवरी से 12वीं क्लास का पहला पेपर हुआ था। जिसमें प्रदेश में 17 नकलची पकड़े गए थे। गुरुवार से शुरू हुई दसवीं की परीक्षा में 10 नकलची पकड़े गए। चरखी दादरी के गांव रानीला स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से गणित का पेपर आउट होने का मामला भी सामने आया। सोशल मीडिया पर भी पेपर टाइमिंट में प्रश्न-पत्र भी वायरल हुआ। जिसमें बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने कहा था कि मामले की जांच कराई जा रही है। 2 पॉइंट में पढ़िए…बोर्ड परीक्षा में अब तक क्या हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *