हरियाणा बोर्ड परीक्षा केंद्र के बाहर वॉट्सऐप पर भेजे प्रश्न,VIDEO:सोनीपत में 4 युवक आंसर लिखते दिखे, 1-1 नंबर वाले क्वेश्चन; कल मैथ का पेपर आउट हुआ था

हरियाणा बोर्ड की शुक्रवार को हुई 12वीं की पॉलिटिकल साइंस की पेपर में वॉट़्सऐप पर नकल कराने का मामला सामने आया। सोनीपत के गन्नौर ब्लॉक में गांव खेड़ी गुर्जर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर वॉट्सऐप के जरिए नकल करवाई गई। इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवक परीक्षा केंद्र के बाहर मोबाइल हाथों में लिए खड़े दिखाई दिए। इनके पास व्हाट्सएप के माध्यम से ही हाथ से लिखे हुए क्वेश्चंस थे, जिनके आंसर ये लिख रखे थे। सभी सेट के एक-एक नंबर की क्वेश्चंस के आंसर लिखे जा रहे थे। वॉट्सऐप पर जो प्रश्न आए थे, सभी सेट के एक-एक नंबर की क्वेश्चंस थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद बोर्ड और पुलिस अधिकारी एक्टिव हुए और टीमें दौड़ाई गई। बता दें कि पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू हुआ, जो साढ़े तीन बजे तक चलेगी। इससे पहले 25 फरवरी से 12वीं क्लास का पहला पेपर हुआ था। जिसमें प्रदेश में 17 नकलची पकड़े गए थे। गुरुवार से शुरू हुई दसवीं की परीक्षा में 10 नकलची पकड़े गए। चरखी दादरी के गांव रानीला स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से गणित का पेपर आउट होने का मामला भी सामने आया था। सोनीपत में परीक्षा केंद्र के बाहर नकल कराने के कुछ PHOTOS… 2 पॉइंट में पढ़िए…बोर्ड परीक्षा में अब तक क्या हुआ पहले दिन नकल के 17 केस पकड़े: बुधवार से बोर्ड एग्जाम शुरू हुए। पहले दिन 12वीं की इंग्लिश की परीक्षा हुई। जिसमें प्रदेश में नकल के 17 केस पकड़े गए। कंट्रोल रूम भिवानी से संचालित आरएएफ-11 की रिपोर्ट पर परीक्षा केन्द्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रानीला-2 पर तैनात दो पर्यवेक्षकों को कार्यभार से मुक्त कर दिया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पेपर: गुरुवार को हुई दसवीं की गणित की परीक्षा में प्रदेश भर में नकल के दस केस पकड़े गए। चरखी दादरी के रानीला एग्जाम सेंटर पर पेपर आउट करने वाले स्टूडेंट और सेंटर एडवाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। वहीं दोपहर करीब 2 बजे एग्जाम टाइमिंग में ही एग्जाम प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया किगणित का प्रश्रपत्र 1:56 बजे उनके व्हाटसएप्प पर आया था। जिस पर तुरंत कार्रवाई की गई। बोर्ड परीक्षा की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *