हरियाणा में अब ट्रांसजेंडर भी बन सकेंगे ‘HCS ऑफिसर’:HPSC ने फॉर्म में दिया ‘थर्ड जेंडर’ का विकल्प; पर्वतारोही ने दी थी HC में चुनौती

हरियाणा सिविल सर्विस भर्ती में अब ट्रांसजेंडर भी हिस्सा ले सकेंगे। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने अब लिंग (Gender) चुनने वाले कॉलम में ट्रांसजेंडर के लिए भी विकल्प एड कर दिया है। आयोग की ओर से 23 फरवरी को इसके लिए एक घंटे साइट बंद रखी गई थी। इस दौरान ट्रांसजेंडर विकल्प का ऑप्शन अपडेट किया है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद अब ट्रांसजेंडर व्यक्ति भी हरियाणा सिविल सेवा (HCS) और अन्य सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। कोर्ट ने सरकारी नौकरियों के आवेदन फॉर्म में “तीसरे लिंग” (ट्रांसजेंडर) का कॉलम शामिल करने के लिए हरियाणा सरकार और आयोगों को निर्देश दिया है, जिससे उन्हें समान रोजगार अवसर मिल सकें। चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल मामले में कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ट्रांसजेंडर व्यक्ति अपनी पहचान के रूप में ट्रांसजेंडर श्रेणी का चयन करके ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। चार पॉइंट में समझिए चंडीगढ़ के ट्रांसजेंडर का केस… हरियाणा में 102 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया हरियाणा में HCS एलाइड भर्ती का विज्ञापन हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने जारी कर दिया है। अफसर बनने के लिए युवा इन पदों के लिए 2 फरवरी से आवेदन कर सकेंगे। विज्ञापन में सबसे ज्यादा 13 पोस्टें डीएससी के लिए रिजर्व की गई हैं। HPSC द्वारा जनवरी 2026 में HCS (एग्जीक्यूटिव ब्रांच) और अलाइड सर्विसेज के लिए 102 पदों का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। 26 अप्रैल 2026 को प्रारंभिक परीक्षा और 27-29 जून 2026 को मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित की जा चुकी है। योग्य उम्मीदवार HPSC की वेबसाइट hpsc.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे। ये है एग्जाम शेड्यूल HCS भर्ती परीक्षा का शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है। जारी कार्यक्रम के अनुसार HCS प्रीलिम्स परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इसके बाद 27 से 29 जून तक मुख्य परीक्षा (मेंस) कराई जाएगी। हालांकि, आयोग की ओर से अभी HCS भर्ती को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, लेकिन परीक्षा का शेड्यूल पहले ही घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही आयोग ने इंटरव्यू के लिए भी अनुमानित समय तय किया है। HPSC के अनुसार अगस्त-सितंबर के दौरान उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए जाएंगे। हरियाणा में बदल चुका है पैटर्न और सिलेबस हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा (HCS 2026) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। राज्य सरकार ने HCS परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है। अब प्रीलिम्स का पेपर 400 अंकों का होगा, जिसमें दो पेपर शामिल होंगे। इसके साथ ही मेंस परीक्षा में भी जरूरी बदलाव किए गए हैं, जो उम्मीदवार हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अब नए पैटर्न के अनुसार ही पढ़ाई करनी होगी। हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का नया पैटर्न हरियाणा सिविल सेवा (HCS) परीक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा अब 400 अंकों की होगी, जिसमें दो वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा कुल 600 अंकों की होगी, जिसमें सामान्य अध्ययन के 4 पेपर होंगे और कुछ वर्णात्मक प्रश्नपत्र भी शामिल किए गए हैं। प्रत्येक प्रश्नपत्र की अवधि 3 घंटे और 100 अंक तय किए गए हैं। उम्मीदवारों को अब नए पैटर्न के अनुसार ही तैयारी करनी होगी ताकि वे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *